चम्पारण में आकर पहली बार दंगल देखा - सुशील
- सभी सीटों पर आगे होगी भाजपा - दिलीप
बेतिया/नरकटियागंज (प0च0) जिन्दगी में आज तक पहलवानों की दंगल प्रतियोगिता केवल टीवी पर देखता, आज सामने बैठ कर देखने का मौका मिल रहा है। यदि बिहार में मेरी सरकार बनी तो मैं राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता कराऊंगा। सभी जिलों में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कराने की दिशा में कार्य करूँगा। उक्त बातें भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुंमार मोदी नरकटियागंज के सतवरिया में आदर्श नवयुवक संघ मेला समिति द्वारा आयोजित अंतर राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर संबोधित करते हुये कहा। बिहार के मंजीत पहलवान तथा दिल्ली के बाबर पहलवान से कुश्ती के लिये हाथ मिलाकर शुरूआत कराया। इस मौके पर वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चन्द्र दूबे, सिकटा विधायक दिलीप वर्मा, शिकारपुर विधायक रश्मि वर्मा, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, नेता मजहर आलम, मंगल यादव, राम प्रसाद यादव समेत अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों को एक हजार पाँच सौ रूपये देकर सम्मानित किया तथा दंगल प्रतियोगिता कराने वाले समिति को पच्चीस हजार रूपये देने की बात कहीं। इसके अलावे दिलीप वर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष कुश्ती के आयोजन मद में सहयोग देते रहेंगें। श्री वर्मा ने भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को यह स्पष्ट किया कि इस इलाके से भाजपा की सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।श्री वर्मा ने उपस्थित तमाम पहलवानों को बधाई दी एवं उनका सम्मान किया श्री वर्मा के पश्चात् नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने प्रतियोगिता में पाँच हजार रूपयमेला समिति को दी एवं पहलवानों को भी एक हजार रूपये देकर पहलवानों को सम्मानित की। भाजपा के मजबूती के लिये रात-दिन एक कर सदस्य बनाने तथा भाजपा के तमाम उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने के लिय लगी रहेंगी। मौके पर उपस्थित सांसद सतीश चन्द्र दूबे ने भी पहलवानों को एक हजार रूपये देकर सम्मानित किया तथा आगे भी दंगल प्रतियोगिता में सहयोग देने की बात कहीं। इस मौके पर पूछे जाने पर नवयुवक संघ मेला समिति सतवरिया के सदस्य आजाद हुसैन सचिव रविन्द्र राय, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि दंगल प्रतियोगिता अखाड़े का संचालन अयोध्या के पहलवान बाबा केशव दास ने की तथा इस प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाण, मेरठ, दिल्ली, नेपाल तथा बिहार के जाने-माने दिग्गज पहलवान भाग ले रहें है।
टी पी वर्मा काॅलेज में बी एड की पहली आन्तरीक परीक्षा प्रारंभ
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) टी. पी. वर्मा काॅलेज के बीएड (व्यवसायिक) पाठ्यक्रम की प्रथम सावधिक आन्तरीक परीक्षा 03 नवम्बर 2014 सोमवार से प्रारम्भ हो गयी है। यह परीक्षा 15 नवम्बर 2014 शनिवार को समाप्त होने जा रही है। इस परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में बी एड के लिए कुल 100 सीटे है। बी एड के प्रभारी आविष्कार कुमार और परीक्षा नियंत्रक आलोक रंजन ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य बुद्धिमता का विकास करना है। उन लोगों ने बताया कि इस परीक्षा के उपरान्त होने वाली वाह्य परीक्षा में प्रश्न पत्रों को हल करने में आसानी होगी। क्योंकि इस परीक्षा के बाद उन्हें प्रश्नों के पैटर्न ही जानकारी हो जाएगी। उपर्युक्त विभाग के शिक्षकद्वय ने बताया कि बी एड का नियमित वर्ग संचालन होता है। पढाई की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर विभाग का प्रयत्न जारी है। बीएड के व्याख्याता डाॅ. तहसीम अनवर, ओमप्रकाश कुमार, दिब्या वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका कुमारी, अनुप तिवारी, अभिजीत आनन्द, अशोक कुमार गुप्ता,सत्येन्द्र तिवारी और अजय कुमार पाण्डेय ने प्रथम आन्तरीक परीक्षा के सफल संचालन के लिए काफी परिश्रम करते रहे है। हालाकि महाविद्यालय में नियमित वर्ग संचालन के दावे को प्रबुद्धजनों ने चुतौैैैैैैैैैैैैैैैैैैैती दी हैं।
किसानों अपनी समस्याओं को लेकर करेंगे आन्दोलन
नरकटियागंज(पच) भारतीय किसान संघ के प्रान्तीय मंत्री विजय नारायाण राव ने बताया कि किसानों की समस्या समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए किसान संघ ने आगामी 05 नवम्बर 2014 को नगर परिषद कार्याल के सामने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया है उसके बाद संघ के कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में अनुमण्डल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देकर एक स्मार पत्र एसडीओ को सौंपेेंगे। किसान संघ का कहना है कि चिउड़ा 3000 हजार रूपये प्रति क्विंटल है तो धान की कीमत 2000 रूपये प्रतिक्विंटल होना चाहिए। आलू व्यवसाई ग्राहकों का लूटना बन्द करे। वन विभाग व कृषि वाणिकी विभाग की मिली भगत से किसानों के नाम पर होने वाली लूट को बन्द करें। पौधशाला और नर्सरी की सतही जाँच कराई जाए। गन्ना किसानों के गन्ना का मूल्य 2014/2015 पेराई सत्र शुरू होने के पूर्व घोषित कर दिया जाए। नगर परिषद्, पी.डब्लू. डी. और मुख्य पथ का अतिक्रमण पेराईसत्र प्रारंभ होने के पूर्व हटा लिया जाए ताकि किसानांे को परेशानी नहीे हो।
दिलीप का न्योता स्वीकार, सुशील मोदी पहुँचे सतवरिया दंगल
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज प्रखण्ड के सतवरिया गाँव में आयोजित विशाल दंगल में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का आना अपने आप में एक चर्चा का विषय है। सूत्र बताते हैं कि सिकटा के विधायक दिलीप वर्मा के आग्रह पर भाजपा के वरीय नेता और बिहार भाजपा के एक मजबूत स्तंभ सुशील कुमार मोदी नरकटियागंज पहुँचे। जहाँ एक भव्य दंगल का शुभारंभ कराया और घोषणा किया कि उनकी सरकार बनी तो वे प्रत्येक जिला मुख्यालयों में दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन करायेंगे। विगत उपचुनाव में नोनियाटोला के एक चुनावी सभा में उनपर जमकर पथराव हुआ था, उसके बाद उन्होंने नरकटियागंज आने के बारे में सोचा तक नहीं था। उनके आगमन पर तुर्रा यह कि जिला भाजपा की विधान सभा में दो सीटे दिलीप वर्मा और रश्मि वर्मा की है। ऐसी परिस्थिति में सुशील मोदी पार्टी के लिए अपने जख्मों को पुराना समझकर आना उचित समझा। इतना ही नहीं विधायक दिलीप वर्मा ने अपने उद्बोधन में यहाँ तक कह डाला कि क्षेत्र की सभी सीटे भाजपा की झोली में जाएंगी। इससे भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के चेहरे पर सकून की एक झलक एकबारगी नज़र आई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें