जीवन में क्रोध विनाश का कारण - आचार्य रवीन्द्रसूरि
झाबूआ----राजगढ़ मोहनखेडा राजगढ़ निवासी श्री खेमचंदजी माहेश्वरी के शतायु होने के उपलक्ष में राजेन्द्र कालोनी में हुई धर्मसभा को सम्बोधित करते हुऐ वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. ने कहा कि मनुष्य जाति का उत्थान कैसे करना है इस पर कई धर्म खोज करने में लगे हुऐ है । मानव द्वारा हजारों वर्ष चलने के बाद भी उसके मन मस्तिष्क से पशुता नहीं गई है आज भी विद्यमान है । आज हम जो संस्कार जी रहे है वह सब हमारे पूर्व जन्म के गुणों का अवसर है । कुछ व्यक्ति के मन व मस्तिष्क में इतनी कटुता और पशुता ठुस - ठुस के भरी है कि वह 70 वर्ष की आयु में भी संस्कारों को ग्रहण नहीं कर पा रहा है । क्रोध में किया गया हर कार्य व निर्णय हमेशा तकलीफ दायक सिद्ध होता है । जो हमारे ज्ञान के धारक है हमारे ज्ञान प्रदाता है हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिये । क्रोध व्यक्ति के जीवन में विनाश ही लाता है हम किसी भी देवी देवता व परमात्मा को माने पर हर स्थिति में हमें क्रोध पर अंकुश रखना है । क्रोध विनाशक शक्ति है परिवार में यदि सुख शांति समृद्धि लाना है तो क्रोध को छोड़ना ही पड़ेगा । यदि हमारे मन में किसी व्यक्ति विशेष के प्रति अलगाव, द्वेष है भले ही हम वाणी के माध्यम से प्रकट न करें । हमारे अंदर चल रहे अणु परमाणु इसका संकेत दे देते है कि इस व्यक्ति से हमारा अलगाव है । जितना हो सके प्रेम और वात्सल्य का वातावरण फेलाने का प्रयास करें । धर्म क्षैत्र में ऋषि व भौतिक क्षैत्र में वैज्ञानिक नये अन्वेषन करते रहते है इनको कभी भी क्रोध नहीं आता है उसी का परिणाम है कि आज लोगों को विज्ञान की सारी सुख सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है । धर्म और विज्ञान में एक व्यक्ति खोज करता है और लाखों व्यक्ति लाभांवित होते है । व्यापारी अपने व्यापार में नियमों का पालन करते हुऐ आटे में नमक का नियम रखें नमक में आटे का नियम रखा तो व्यापार चोपट हो जाता है । हमारे भाव व्यापार में ऐसे हो कि में इस व्यापार से मेरे परिवार के साथ मेरे सारे अधिनस्थों का भी पालन पोषण कर सकुं । जीवन में अतिलोभ भी नुकसान दायक सिद्ध होता है । सभी धर्मो ने मनुष्य को सदमार्ग बताये है हम हमारी पीढ़ी को संस्कारों से युक्त बनाये । इस अवसर पर मुनि श्री रजतचन्द्रविजयजी म.सा. ने कहा कि जीवन में चारों और मंगल ही मंगल हो सुख समृद्धि की प्राप्ति हो इस लिये पारिवारिक कार्यक्रमों में जब संतों का आगमन होता है तब व्यक्ति सुख शांति का अनुभव करता है । हमारे देश में कालाधन वापस आये या ना आये पर हमारे अंदर जो काला मन है उसमें हमें उज्जवलता लाना है । काले मन की मालिनता को दूर करना है । दादागुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की पाट परम्परा के सप्तम पटधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. एवं मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म.सा. का राजगढ़ स्थित लाल दरवाजा से विशाल शौभायात्रा के साथ राजगढ़ नगर में भव्य आगमन हुआ । वरघोड़ा नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ राजेन्द्र कालोनी स्थित श्री खेमचंद जी रुगनाथ जी माहेश्वरी परिवार के निवास पर पहुंचा । अपने जीवन के 100 वर्ष पूर्ण कर रहे श्री खेमचंदजी माहेश्वरी के निवास पर आचार्यश्री ने कंकु पगलीयें कर माहेश्वरी परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया । धर्मसभा में राजेन्द्रजी पुराणी ने सामुहिक गुरुवंदन करवाया
मोहर्रम पर्व के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न
झाबुआ --- आगामी मोहर्रम पर्व के लिए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम श्री अम्बाराम पाटीदार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का पालन करे ताजियों का विसर्जन करवाने के लिए नदी पर पोखर बनाकर ताजियो का विसर्जन किया जाऐ। आगामी 3 एवं 4 नवम्बर को निकलने वाले जूलूस के लिए कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आवश्यक निणर्य लिये गये। बैठक में एसडी ओपी पुलिस श्रीमती रचना भदौरिया सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। विद्युत मण्डल के अधिकारी को निर्देश दिये गये कि लाइट के वायर ताजियों के जूलूस के समय उपर उठाये। ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। विगत वर्ष की तरह ही सभी व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मुद्रण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित
झाबुआ,---मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला इन्दौर, धार,खण्डवा, खरगोन, बुरहानपुर, झाबुआ, अलिराजपुर, बडवानी में वर्ष 2014-2015 में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु जिलेवार मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। निविदा फार्म संबंधित जिले के कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं संबंधित जिले के कलेक्टर के कार्यालय में 14 नवम्बर 2014 को अपरान्ह 03.00 बजे तक प्राप्त की जाएंगी ओर उसी दिन अपरान्ह 04.00 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। मुद्रण के लिए कागज तथा चुनाव चिन्हों के साॅचे/सीडी संबंधित कलेक्टर द्वारा उपलब्घ कराए जाएंगे। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित कलेक्टर कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
आंगनवाडी पर हुई खेलकूद गतिविधिया
झाबुआ----आंगनवाडी चलो अभियान के दूसरे दिन 2 नवम्बर को आंगनवाडी चलों अभियान एवं बाल स्वच्छता अभियान अन्तर्गत थांदला परियोजना के पर्यवेक्षक सेक्टर बैडावा में परियोजना अधिकारी श्रीमति अंगूर बाला भूरिया एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी तिवारी की उपस्थिति में ग्राम कलदेला के तीन आंगनवाडी केन्द्रो पर खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों का किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओ को पुरूस्कार वितरण भी किए गए। समस्त जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। ग्रामीण अजिविका के ग्राम स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
दैनिक एवं अंशकालिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अक्टूबर माह से मंहगाई भत्ते सहित दरे निर्धारित
झाबुआ, ----श्रमायुक्त म0प्र0 इन्दौर द्वारा दैनिक एवं अंशकालिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिये परिवर्तनशील मंहगाई भत्ते की बढी हुई दर 1 अक्टूबर से प्रभावशील की गई है। श्री बी.चन्द्रशेखर, कलेक्टर जिला झाबुआ द्वारा 1 अक्टूबर 14 से प्रभावशील आकस्मिक व्यय से वेतन प्राप्त करने वाले शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं मंें कार्य करने वाले झाबुआ जिले के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिये परिवर्तन शील मंहगाई भत्ते सहित दैनिक एवं मासिक दरें निर्धारित की गई है। इन दरों में परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता सम्मिलित है। जारी आदेशानुसार अकुशल कर्मचारियों के लिए प्रति माह 5895 रूपये एवं प्रति दिन 227 रूपये निर्धारित किये गये है। इसी प्रकार अर्द्धकुशल के लिए प्रति माह 6025 एवं प्रतिदिन 232 रूपये रूपये तथा कुंशल श्रमिक के लिए प्रतिमाह 6175 एवं प्रतिदिन 238 रूपये एवं रूपये निर्धारित किये गये है। वित्त विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 9-7/06/नियम/चार दिनांक 20 सितम्बर 2006 में 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे हो तो उन्हें अगले उच्चतर रूपये में पूर्णाकित किया जावेगा और 50 पैसे से कम को छोड दिया जावेगा। उपरोक्त निर्धारित वेतन की दरें 30 दिन से विभाजित कर निर्धारित की गई है। इसलिए सभी कर्मचारियों एवं श्रमिको को वेतन सहित साप्ताहिक अवकाश देय होगा अर्थात मासिक वेतन में से साप्ताहिक अवकाश के लिये कोई कटोत्री नहीं की जा सकेगी।
आर्थिक सहायता स्वीकृत
झाबुआ ---- जिले के तहसील झाबुआ में श्री केकडिया पिता जवरिया हटिला निवासी पिलियाखदान की तालाब में डुबने से एवं मृतक मनीषा पिता राखिया निवासी छागोला तहसील रानापुर की कुए में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वैध वारिस को आर्थिक अनुदान राषि कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर द्वारा स्वीकृत की गई है। मृतक केकडिया पिता जवरिया हटिला निवासी पिलियाखदान की तालाब में डुबने से मृत्यु होने पर उसके वैध वारिस उसके भाई श्री अबरू पिता जवरिया एवं मृतक मनीषा पिता राखिया निवासी छागोला तहसील रानापुर की कुएं में डुबने से मृत्यु होने पर उसके वैध वारिस में उसके पिता श्री राखिया को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त राषि तत्काल वितरित करने के आदेष कलेक्टर ने दिये है।
स्थानीय परिवारसमिति गठन करने हेतु आवेदन 10 नवम्बर तक आमंत्रित
झाबुआ ----महिला सशक्तिकरण कार्यालय द्वारा बाल सम्प्रेक्षण परिषद के परिसर में जिला कोर्ट के सामने जिला झाबुआ दूरभाष नम्बर 07392-243452 ई मेल ूमरींइनं/हउंपसण्बवउ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीडन अधिनियम 2013 एवं नियम 2013 के क्रियान्वयन के तहत जिला स्तर पर स्थानीय परिवाद समिति का गठन किया जाना है। समिति में अध्यक्ष एवं तीन सदस्यों का मनोयन किया जाना है। अतः झाबुआ जिले के स्थायी निवासी कोई भी महिला/पुरूष सादे कागज पर कम्प्यूटर टाईप आवेदन जिसमें अपना नाम आयु पूर्ण पता योग्यताओं व संबंधित क्षेत्रों में अनुभव संबंधी जानकारी के साथ आवेदन 10 नवम्बर तक कार्यालय महिला सशक्तिकरण अधिकारी बाल सम्प्रेक्षण परिषद में जिला कोर्ट के सामने जिला झाबुआ में कार्यालयीन दिवस में जमा करा सकते है। समितिमें अध्यक्ष एवं तीन सदस्य होगे। समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति तीन वर्ष के लिये की जाएगी। समिति के अध्यक्ष को 250/- रूपये प्रति कार्यवाही दिवस तथा अशासकीय सदस्यों को 200/- रूपये प्रति कार्य दिवस के मान से मानदेय एवं यात्रा भत्ता देय होगा। यह समिति उन कार्यालयों/संस्थाओं के महिला कर्मचारियों की शिकायत सुनेगी, जहां आंतरिक परिषद समिति गठित नहीं है। अधिक जानकारी के लिए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी से संपर्क करे।
दावे आपत्ति आमंत्रित
झाबुआ----- एकीकृत बाल विकास परियोजना थांदला एवं मेघनगर में आंगनवाडी कार्यकत्ता,सहायिका एवं मीनी आंगनवाडी कार्यकत्र्ता के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। खण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। अनंतिम सूची पर परियोजना थांदला में 1 नवम्बर से 8 नवम्बर तक एवं मेघनगर परियोजना में 6 नवम्बर तक दावे आपत्ति आमंत्रित किये गये है। अनंतिम सूची पर किसी आवेदिका को आपत्ति हो तो संबंधित बाल विकास परियोंजना कार्यलय में कार्यालयीन समय में दावे आपत्ति दर्ज करा सकते है।
धोखाधडी गबन का अपराध दर्ज
झाबूआ--- आरोपी निखील पिता मदनलाल भंडेरिया निवासी झाबुआ ने एयर टेल के मोबा. रिचार्ज व्हाउचर कस्बा झाबुआ में बांटकर रूपये प्राप्त कर आवेदक को जमा नही किये, कुल 82460/- रू0 की धोखाधडी की। प्र्रकरण में थाना झाबुआ में अपराध क्र0 782/14, धारा 406,420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
फर्जी रूप से चिकित्सा कार्य करने का अपराध कायम
झाबूआ---फरियादी डाॅ. श्रीमती उषा गेहलोत, तैनात रानापुर चिकित्सालय ने बताया कि आरोपी नेपेन्द्रनाथ मेत्रा प्रताप गली रानापुर को संपूर्ण चिकित्सा टीम द्वारा फर्जी रूप से बिना डिग्री के चिकित्सा करते पकडा, बाद कायमी कर विवेचना में लिया गया। प्र्रकरण में थाना रानापुर में अपराध क्र0 394/14, धारा 188 भादवि व म0प्र0 आयुर्वेदिक अधि0 1987 की धारा 24 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें