निर्वाचन तैयारियों से अवगत हुए मीडियाकर्मी
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यक्रम और विदिशा जिले में उक्त परिप्रेक्ष्य में की गई तैयारियों की जानकारी सोमवार को मीडियाकर्मियों को दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा के द्वारा आहूत पत्रकारवार्ता में सम्माननीय मीडियाबंधुओं के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा मौजूद थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने कलेक्टेªट के सभाकक्ष में आहूत पत्रकारवार्ता में नगरीय निकाय के निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका सिरोंज एवं लटेरी में मतदान प्रथम चरण 28 नवम्बर को और मतगणना 4 दिसम्बर को होगी। द्वितीय चरण में नगरपालिका गंजबासौदा और नगर परिषद कुरवाई में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी। उक्त निकाय क्षेत्रो में मतदान 2 दिसम्बर को और मतगणना 6 दिसम्बर को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओेझा ने निकाय चुनावों के लिए निर्धारित आदर्श आचरण संहिता, पार्षद एवं अध्यक्ष के लिए निर्वाचन हेतु निर्धारित आयु सीमा, नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेंज, प्रतिभूति राशि, शपथ पत्र, निर्वाचन व्यय की सीमा इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित जानकारियों की छाया प्रतियां पत्रकारों को उपलब्ध कराई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचारण संहिता संबंधित निकाय क्षेत्र की परिधि में ही प्रभावशील होगी। कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि नगरीय निकाय के चुनाव में ईव्हीएम मशीनो का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पार्षद और अध्यक्ष के लिए पृथक ईव्हीएम के माध्यम से मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। ईव्हीएम के ऊपर निर्धारित स्थान पर लगाए जाने वाले मतपत्र के रंगो के संबंध में बताया गया कि नगर परिषद क्षेत्र में पार्षदो के मामले में नीला और नगरपालिका परिषद के पार्षद हेतु पीला जबकि अध्यक्ष के मामले मंे सफेद रंग के मतपत्र का उपयोग किया जाएगा। आयोग द्वारा मतदाताआंे को फोटोयुक्त पहचान पर्चियां उपलब्ध कराई जाएगी। जिनका उपयोग मतदाताओं के पहचान दस्तावेंज के रूप में किया जा सकेगा।
नगद इनाम की घोषणा
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने थाना नटेरन में दर्ज प्रकरण के फरार अज्ञात आरोपी की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने में मदद करने वाले के लिए पांच हजार रूपए नगद इनाम देने की घोषणा की है। थाना नटेरन में दर्ज अपराध क्रमांक 258/14 के फरार आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने वाले को उद्घोषित राशि प्रदाय की जाएगी। सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें