झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर)

गौसेवा की अनुठी मिसाल की परंपरा का हुआ सूत्रपात, बैरागी परिवार  की ओर से किया गया अनुकरणीय आयोजन
  • सर्वधर्म सभा का हुआ आयोजन

jhabua news
झाबुआ --- श्री राधाकृष्ण मंदिर के महंत  तुलसीदास जी बैेरागी का 9 नवम्बर रविवार को दुखद असामाियक निधन हो गया था । जिनका पगडी रस्म कार्यक्रम अनुठे तरिके  से गौसेवा कार्य  एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । नगर में षुक्रवार को प्रातःकाल से  ही नगर की सभी गौ-षालाओं एवं पषुपालको की गाये राजवाडा चैक पर लाई गई थी वहां पर सभी गायो के लिये नगर की सामाजिक संस्थाओं के सैकडों लोग उनकी सेवा के लिये मौजूद थे, स्वर्गीय श्री बुरागी के सुपुत्रद्वय अजय एवं मनीष बेरागी द्वारा गो-सेवा के लिये, खल,बांटा,आटा,गुड,पानी, हरी घांस, एवं अन्य प्रकार का पशु आहार की पर्याप्त व्यवस्था की गई थे जिसे  सामाजिक संस्थाओं के सदस्यो ने गायो की खुब सेवा की ,गायों को बांधने के लिय े पूरे राजवाडा चैक मे खूंटिया लगाई गई थी तथा पूर े परिसर मे श्री बेरागी के श्रद्धांजलि के चित्र  प्रदर्षित किये गये थे जिसमें उनके जीवन का पूरा चित्रण दर्षाया गया था । नगर के लिये आज का दिन बडा ही ऐतिहािसक रहा । इसमे सामाजिक संगठनों के अलावा राजनैतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक क्षेत्र स े जुडे 300 से अधिक लोगों ने भाग लेकर  जीव सेवा षिव सेवा के नारें को साकारता प्रदान की । इस अवसर पर राजवाडा चैक पर प्रातः 9 बजे सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए वृंदावन आश्रम गोरे दाउजी के संत श्री गोविन्ददासजी त्यागी ने कहा कि महंत तुलसीदा जैसे बिरले व्यक्ति का जन्म बहुत कम होता है,वे हंसमुख स्वभाव के थे उन्होने जयश्रीकृष्ण के नारे को बुलंदी तक पहूंचाया । आज का यह गौ सेवा का कार्यक्रम पूरंे  समाज को नई दिषा देगा । सर्वधर्म सभा को संबोधित करते हुए भगवताचार्य श्री पंवन शुक्ल वृंदावनधाम ने कहा कि आज की जो भीड जो देखी जारही है वह  श्री बैरागी के व्यवहार एवं प्रेम का परिणाम दर्षाती है। सभी को अपने जीवन मे मृदु व्यवहार अपनाना चाहिये जिससे आदमी के चले जाने के बाद भी उसे  प्रेम पूर्वक याद किया जासके । श्री बेरागी द्वारा किये गये कार्य सभी के लिये अविस्मरणीय रहेगें । भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा कि महंत बेरागी झाबुआ में सदियों तक याद किये जाते रहेगें । उनका जीवनकाल काफी कठिनाई भरा रहा लेकिन उसमें भी उनकी मुस्कराहट सदैव बनी रही कठिन परिस्थितियों में वे हमेषा खुषमिजाज रहे । इस अवसर पर ईसाई समाज के फादर खराडी ने कहा कि जीवन एक मेला है आना जाना चला रहता है लेकिन जीने मरने के कार्यो को दुनिया याद रखती है। श्री बैरागी का जीवन पूरी तरह यादगार रहा,वे अपने आदर्षो पर चलते रहे । समाज की और श्री बेरागी को प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की । मुस्लिम समाज के बाबुभाई श ेख ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्री बेरागी को एक दंबंग एवं होषियार व्यक्तित्व बताया, उन्होने कहा कि दुनिया से ऐसे अच्छे व्यक्तित्व के जल्दी चले जाने से सभी समाज को पीडा होती है। वे जबभी मिलते थे तो पूरी गर्मजोषी के साथ आदर देते थै । बाबूभाई ने षायरी के माध्यम से पुरी मुस्लिम समाज की ओर बैरागी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।सिक्ख समाज की ओर से प्रोफेसर अमरेन्दरसिंह  ने कहा कि श्री बैरागी का जीवन सार्वजनिक हो गया था वे समाज विषेष के नही थे उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिये । जेन श्वेतांबर श्री संध की ओर से संजय मेहता नें विष्वषांति के लिये नमस्कार मंत्र का वाचन किया । श्री महेता ने बैरागी के जीवन को जीवटता का प्रत्यक्ष साकार स्वरूप बताया । इस दौरान गायत्री परिवार के विनोद जैसवाल,एसएस पुरोहित एवं मुन्नीदेवी शर्मा एवं गायत्री परिवार ने वैदिक मंत्रों के माध्यम से सर्वधर्म सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर राजवाडा मित्र मंडल, सार्वजनिक गणेष मंडल, आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट, टेंट लाईट एसोसिएषन, रोटरी क्लब, राजपूत समाज, जैन समाज, बा्रह्मण समाज, बेरागी समाज, क्षत्रीय महासभा, स्वर्णकार समाज,रोटरेक्ट क्लब, गुडमार्निग क्लब,सत्यसाई सेवा समिति, रामषरण, सदगुरू गौषाला, षिवंगंगा,सहित बडी संख्या सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सैकडो सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के विनोद जायसवाल ने किया । इस कार्यक्रम के बाद ही परम्परागत रूप  से बैरागी परिवार द्वारा पगडी रस्म एवं गंगा प्रसादी का आयोजन किया गया ।

मनोभाव पवित्र रखने से सर्वव्यापी दीव्यता  का अनुभव होता है,- नगीन पंवार
  • श्री सत्यसाई सप्ताह में चैथे दिन भी हुए सर्वधर्म नाम संकीर्तन

झाबुआ --- मानव सेवा ही माधव सेवा होती है । आध्यात्मिक आनन्द प्राप्त करने के लिये सत्य,धर्म,षांति,प्रेम एवं अहिंसा ऐसे उपकरण है जिसके माध्यम से मानव को अपूर्व आनन्द की प्राप्ति होती है । कर्म करना हर मानव के लिये जरूरी होता है। श्री सत्यसाई बाबा ने कहा है कि यदि कर्म करने के पीछे भावनायें अच्छी होगी तो उस कार्य का परिणम अवष्य ही अच्छा प्राप्त होगा । इसलिये अपनी भावनाओ को पवित्र रखने का हमे प्रयास करना चाहिये ।आ ेर दूसरों का बुरा प्रभाव मत पडने दो । शास्त्रों में कहा गया है कि यद भावं तद् भवति, अर्थात जेसा भाव होता है,वैेसा उसका फल प्राप्त होता है । भगवान हर व्यक्ति के भावों को जानते है, बाहर के दिखावे से कोई नाता नही है, लेकिन बनावटी लोग तो बाहर के कामों को ही देखते है और मजाक उडाते है । भगवान सदैव भाव-प्रिय ही रहे है यदि हमारे मन मे पवित्र भाव और निच्छल होते है, तो प्रभू प्रसन्न होते है । मनोभाव पवित्र रखने से सर्वव्यापी दीव्यता  का अनुभव होता है, मन के भावों पर ही हमारे सारे कर्म निर्भर रहते हैैै । वे हमारे अन्तःकरण का प्रतिबिंब होते है । बाहर के संसार में हम जो कुछ भी देखते है वह सब हमारी प्रतिक्रिया,प्रतिबिंब और विचारों की प्रतिध्वनि होता है । सत्यसाई कहते है कि  हमे अपने शरीर, समय और षक्ति का अपनी भावनाओं को षुद्ध रखने के लिये उचित उपयोग करना चाहिये । उक्त सारगर्भित बात  बुधवार की रात्री कोसत्यसाई सप्ताह के चैथे दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए श्री नगीनलाल पंवार ने कही । श्री सत्यसाई सेवा समिति के कन्वीनर राजेन्द्रकुमार सोनी के बताया कि सत्यसाई सप्ताह में प्रतिदिन सांयकाल सर्वधम्र नाम संकीर्तन के साथ ही आध्यात्मिक व्याख्यान आयोजित हो रहे है ।समिति आगामी 23 नवम्बर को श्री सत्यसाई बाबा का 89 वां जन्मोत्सव पूरे उल्लास के साथ मनायेगी । सप्ताह के चैथे दिन श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों का आनंद उठाया । महामंगल आरती के बाद विभूति एवं प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ ।

कार्य में अनियमितता को लेकर जनशिक्षक को हटाया

झाबुआ, ----जिला शिक्षा केन्द्र के सह जिला योजना संचालक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनराजू एस ने करडावद बडी के जनशिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया है। सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत झाबुआ ब्लाक के संकुल केन्द्र करडावद बडी में संचालित प्राथमिक शाला झेर में सर्वशिक्षा अभियान मद से स्वीकृत शौचालय निर्माण की राशि जनशिक्षक ने सचिव, पालक शिक्षक संघ पर अनाधिकृत रूप से दबाव डालकर शौचालय निर्माण कार्य ठेके पर दिलवाया तथा राशि भी ठेकेदार को दी गई थी, परंतु आज तक निर्माण नहीं करने से जनशिक्षक राकेश मावी को जनशिक्षक के पद से हटाया जाकर मूल विभाग अािदवासी विकास विभाग की ओर कार्यमुक्त कर दिया गया है।

अपने बी.एल.ओ. को जाने संबंधी स्टीकर बनाये जायेगे

झाबुआ ---बी.एल.ओ के नाम एवं मोबाईल नम्बर के स्टीकर आयोग के निर्देशानुसार तैयार किये जावेगे एवं अपने बी.एल.ओ. को जाने अभियान हेतु पहल करने के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया है। स्वीप प्लान के अन्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगरीय निकाय के निर्वाचन क्षेत्र के सभी शासकीय पार्टन विभागों के जिला तहसील तथा बूथ स्तर के कार्यालयों तथा म.प्र. विद्युत मंडल के कार्यालयों और ट्रान्सफार्मरों के पास उस क्षेत्र के बूथ का नाम तथा क्रमांक, पदस्थ बी.एल.ओ. का नाम तथा फोन नम्बर की जानकारी का स्टीकर अथवा नोटिस अथवा पेन्टिंग करके प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

रेबीज बीमारी पर उत्कृष्ट रिसर्च के लिए डाॅ. प्रणोती शर्मा सम्मानित

jhabua news
झाबुआ ---अखिल भारतीय स्तर पर ‘‘भारतीय वेटेनरी पैथोलाॅजिस्ट कांग्रेस-2014‘‘ का आयोजन 13 से 15 नवम्बर 2014 को आणंद(गुजरात) में हुआ। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत के युवा वैज्ञानिक के रिसर्च वर्क को ‘‘साइंटिफिक पब्लिकेशन कमेटी‘‘ द्वारा प्रतियोगिता हेतु चयनित किया जाता है। उप संचालक पशु पालन विभाग झाबुआ में प्रभारी जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में पदस्थ युवा डाॅ. प्रणोती शर्मा को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया था। डाॅ. प्रणोती शर्मा द्वारा रेबीज बीमारी पर की गई रिसर्च को उत्कृष्ट श्रेणी में चयनित किया जाकर ‘‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड‘‘ से सम्मानित किया गया। डाॅ. प्रणोती शर्मा को अवार्ड प्राप्त होने पर उप संचालक डाॅ. एस.एस. तिवारी एवं पशु पालन विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बधाईयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

गतिविधि आधारित प्रशिक्षण में शिक्षक सिख रहे पढाने के आसान तरीके
   
झाबुआ ---जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने गतिविधि आधारति विधि से शैक्षणिक कार्य करने के लिए शिक्षकों को गतिविधि आधारित प्रशिक्षण देने के लिए ब्लाक वार कार्यक्रम निर्धारित किया है। 11 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक यह प्रशिक्षण बुनियादी स्कूल झाबुआ में चलेगा। ब्लाकवार 5-5 दिन का प्रशिक्षण रखा गया है। प्रभारी डीपीसी श्री महेश पाटीदार ने बताया कि 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तक राणापुर एवं रामा ब्लाक के शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया है। आज 21 नवम्बर से मेघनगर ब्लाक के शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, जो कि 25 नवम्बर तक चलेगा।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाएगा

झाबुआ ---राज्य शासन ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में 22 नवम्बर 2014 को वीरांगना झलकारी बाई जयंती है इस अवसर पर मध्यप्रदेश में समस्त ग्रामों में स्वागतम लक्ष्मी योजना‘‘ के अंतर्गत 5 बालिकाओं/महिलाओं (शिक्षा, खेल वीरता, सामाजिक आर्थिक क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली) व 5 पुरूषों जिनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, का सम्मान/स्वागत किया जाएगा। सम्मान समारोह  स्थानीय एम-2 होटल में 22 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला महिला संशक्तिकरण अधिकारी श्री बद्येल द्वारा प्रदान की गई। 

आश्लील गालीया देकर मारने कि धमकी दी

झाबूआ---फरियादी हेमलता पति वेदप्रकाश मोदी, उम्र 35 वर्ष निवासी पारा ने बताया कि वह कोर्ट पेशी पर आई थी। उसका पति आरोपी वेदप्रकाश पिता रामलाल मोदी, निवासी पारा ने उससे यह कहा कि मेरे खिलाफ जो केस लगाया है, वह वापस ले, कहकर अश्लील गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्र0 818/14, धारा 294,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालीग का फुसला कर किया अपहरण

झाबूआ---फरियादी बदिया पिता अपसिंह परमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहनपुर ने बताया कि उसकी लडकी मंजु, उम्र 9 वर्ष, 07 माह, बसंती के साथ पुलिस लाईन झाबुआ में मजदूरी करने गई थी, जो शाम को घर नहीं आई, बसंती से पूछताछ करने पर उसने बतायाकि मंजु के साथ में काम करने वाला मार्टिन उसे अपने साथ में ले गया है, उसके द्वारा आरोपी के घर पर पता करने पर वे दोनों वहां नहीं मिले, कु0 मंजु को आरोपी बहला-फुसला कर भगाकर ले गया। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 819/14, धारा 363 ताहि एवं 7/8 लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पशु क्रुरता अधिनियम मे एक आरोपी गिरफ्तार
         
झाबूआ--- फरियादी रूपला पिता कानजी डामोर, उम्र 33 वर्ष निवासी काकडकुंआ ने बताया कि आरोपी अनेश पिता दलजी डामोर एवं अन्य-02, निवासी रेता के द्वारा टाटा मैजिक वाहन क्रमांक-एमपी0-45-एल0ए0-0147 में 06 गाय, 01 बैल, 05 केडे क्रूरता- पुर्वक परिवहन कर ले जाया जा रहा था। थाना कल्याणपुरा पुलिस ने आरोपी अनेश को गिरफ्तार किया। प्र्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 289/14, धारा 4,6,9 गोवंश प्रतिशेध अधि0/पशु क्रूरता अधि0 1960 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वाहन को जप्त किया गया एवं गाय, बैल, केड़ों को गौशाला भेजा गया।

अज्ञात ने उखाडा मजार का प्लास्टर
         
झाबूआ--  फरियादी शहील पिता रजाक पिता अब्दुल रजाक मुसलमान, उम्र 37 वर्ष निवासी पेटलावद ने बताया कि बरवेट रोड पर मुस्लिम समुदाय की कालेशाह बाबा की मजार है, जिसका अज्ञात आरोपी द्वारा प्लास्टर उखाड दिया, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुॅचाई। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 487/14, धारा 295 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घायल की ईलाज के दोरान मौत

झाबूआ---कमलाबाई पति अमरा मेडा, उम्र 45 वर्ष निवासी चैनपुरा की एक्सीडेंट में आयाी गंभीर चोंटों के कारण ईलाज के दौरान मुत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्रमांक 74/14, धारा 174 जाफौ का कायम कर  विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: