विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर)

ओपन स्कूल परीक्षा समय सारणी में संशोधन

vidisha map
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद भोपाल के द्वारा संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पूर्व जारी परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में उक्त परीक्षाएं 23 नवम्बर से आयोजित की गई थी जिसमें अब संशोधन उपरांत 13 दिसम्बर से प्रारंभ होगी। परीक्षार्थियांे के लिए संशोधित परीक्षा समय सारणी राज्य ओपन स्कूल की बेवसाइट उचेवे पर संशोधित टाइम टेबिल उपलब्ध है। राज्य मुक्त (ओपन) स्कूल शिक्षा परिषद भोपाल के द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा विदिशा में दस केन्द्रो पर सम्पन्न होगी। कि जानकारी देते हुए संकुल प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष श्रीमती मण्डावी बिटुआ ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि 10वीं हाई स्कूल की परीक्षाएं प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। तिथि एवं विषयवार आयोजित होने वाली परीक्षाओं की जानकारी इस प्रकार से है। शनिवार 13 दिसम्बर को गणित, शनिवार 20 दिसम्बर को विज्ञान, रविवार 21 दिसम्बर को संस्कृत, शनिवार 27 दिसम्बर को उर्दू (हिन्दी माध्यम) इसी दिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा भी आयोजित की गई है। शनिवार 10 जनवरी 2015 को हिन्दी, रविवार 11 जनवरी को अर्थशास्त्र, शनिवार 17 जनवरी को मराठी, रविवार 18 जनवरी को सामाजिक विज्ञान, शनिवार 24 जनवरी को अंग्रेजी और 31 जनवरी 2015 को गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। कक्षा 12वीं (हायर सेकेण्डरी) की विषयवार, तिथिवार आयोजित परीक्षाओ की जानकारी इस प्रकार से है। 21 दिसम्बर को दोपहर दो बजे से गृह विज्ञान, 26 दिसम्बर की प्रातः 9.30 बजे से व्यवसाय अध्ययन की और 26 दिसम्बर को दोपहर दो बजे से जीव विज्ञान विषय का इसी प्रकार तीन जनवरी 2015 को प्रातः 9.30 बजे से अर्थशास्त्र की और तीन जनवरी को ही दोपहर दो बजे से अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। चार जनवरी की प्रातः 9.30 बजे से गणित और चार जनवरी के ही दोपहर दो बजे से भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। इसके अलावा दोपहर दो बजे से 10 जनवरी 2015 शनिवार को हिन्दी, 17 जनवरी शनिवार को भौतिक विज्ञान, 24 जनवरी शनिवार को राजनीति विज्ञान, 31 जनवरी शनिवार को इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। एक फरवरी रविवार की प्रातः 9.30 बजे से लेखाकंन और दोपहर दो बजे से रसायन शास्त्र की तथा आठ फरवरी रविवार 2015 को प्रातः 9.30 बजे से आशुलिपि (हिन्दी) प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई है। 

छात्राओं ने पुराधरोहर स्थलों एवं अभ्यारण्य का भ्रमण

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदिशा की कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल संभाग के समीपवर्ती स्थित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक और वन्य अभ्यारण्य का भ्रमण कर ज्ञानवर्धक रोचक जानकारियां प्राप्त की।  भ्रमण दल के प्रभारी श्री हेमन्त बिटौरिया ने बताया कि छात्राओें को भोजपुर, भीमवेटिका, रातापानी वन्याभ्यारण्य केे अलावा सलकनपुर का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को संबंधित स्थल की जानकारी गाइडो के माध्यम से दिलाई गई। दल के साथ श्रीमती लिली जैन, श्रीमती अलका बागरी, सुश्री ऊषा श्रीवास्तव, श्री बृजेश साहू, श्री बीएस तोमर, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती ममता श्रीवास्तव मौजूद थी। 

जिले की समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तियांे का रिकार्ड आॅन लाइन दर्ज होगा

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एमबी ओझा ने जिले के समस्त शस्त्र लायसेंन्सियोें से कहा है कि वे 31 दिसम्बर तक कलेक्टेªट की शस्त्र लायसेंस शाखा में उपस्थित होकर अथवा निर्धारित प्रपत्र को भरकर ई-मेल पर भेजना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य हो कि ततसंबंध में गृह विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है जिसके अनुसार जिले के समस्त लायसेेंसो को आॅन लाइन कम्प्यूटर पर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है जिसमें लायसेंसी की व्यक्तिगत जानकारी भी अंकित की जाएगी। शस्त्र लायसेंसो का नवीनीकरण अब लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत किए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। कलेक्टर श्री ओझा ने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला कार्यालय से नवीनीकरण होने वाले लायसेंस आपके कार्यालय में जमा ना कराए जाकर सीधे लायसेंस को कलेक्टेªट कार्यालय में जमा कराने हेतु संबंधितों को अवगत कराए और उन्हें निर्धारित आवेदन पत्र की प्रतियां उपलब्ध कराई जाए ताकि 31 दिसम्बर तक जिले में जारी समस्त शस्त्र लायसेंसो की जानकारी आॅन लाइन कम्प्यूटर पर दर्ज की जा सकें।

मलेरिया उन्मूलन के तहत काम्बेट टीम द्वारा कार्यवाही

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गत दिवस ग्राम देवखजूरी में मलेरिया उन्मूलन के तहत गठित काम्बेट टीम ने मलेरिया जनित मच्छर के लार्वा सर्वे और रैपिड फीवर का सर्वे कार्य किया है। दल के सदस्यों ने क्षेत्र में टैमोफास एवं पैराथम का छिड़काव भी किया गया है कि जानकारी देते हुए जिला मलेरिया अधिकारी श्री अहिरवार ने बताया है कि काम्बेट टीम के द्वारा फीवर सर्वे के दौरान 19 मरीजो की रक्त पट्टिका बनाई गई है। ताकि इस बात का पता चल सकें कि वे मलेरिया से पीडि़त तो नही है। जिला मलेरिया अधिकारी और बीएमओ के द्वारा ग्रामवासियों को डेंगू एवं मलेरिय से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई वही घरो के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना क्यों जरूरी है से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजनों ने ग्राम में स्वच्छता बनाए रखने पर अपनी सहमति दी।

कोई टिप्पणी नहीं: