रघुवर दास होंगे झारखंड में नए मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014

रघुवर दास होंगे झारखंड में नए मुख्यमंत्री

झारखंड के नए मुख्यमंत्री गैर आदिवासी रघुवर दास होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। वैसे, सूत्रों के  मुताबिक, आदिवासी चेहरे को डिप्टी सीएम बनाने को लेकर भी बीजेपी विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आदिवासी तबके से आने वाले नीलकंठ मुंडा या शिवशंकर उरांव डिप्टी सीएम हो सकते हैं। वहीं अर्जुन मुंडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर विचार किया जा रहा है। अभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास हैं।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के झारखंड के पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और विनय सहस्त्रबुद्धे विधायकों के साथ बैठक में रघुवर दास के नाम पर मुहर लगी। रघुवर दास आदिवासी समाज से नहीं हैं और झारखंड बनने के बाद से अब तक कोई भी गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं: