भारतीय जनता पार्टी :भाजपा : के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य में लगातार गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून का राज स्थापित करने का दावा करने वाली सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड .जदयू. की नीतिगत नाकामी के कारण बिहार जंगलराज पार्टश2 की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने आज यहां कहा कि पिछले 36 घंटों के दौरान राज्य के अलग अलग जगहों पर रेलगाडि़यों में डकैती की तीन घटनाएं घटी हैं। पटना से हटिया जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार की रात डकैतों ने धावा बोल कर घंटे भर से ज्यादा समय तक लूटपाट की और यात्रियों के साथ मारपीट किया। इससे पूर्व शुक्रवार की रात्रि में भी बेखौफ अपराधियों ने दो ट्रेनों में लूट की घटनाों को अंजाम दिया। भाजपा नेता ने कहा एक ओर जहां रेल यात्री दहशत में है. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शिलान्यास करने. विवादास्पद बयान देने और घोषणाओं की झड़ी लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ..रोम जल रहा था और नीरो चैन की बंशी बजा रहा था.. की तर्ज पर मुख्यमंत्री केवल इस कोशिश में लगे हुए हैं कि उनकी कुर्सी सलामत रहे।
श्री मोदी ने कहा कि लगातार हो रही ट्रेन डकैती और लूटपाट की घटनाओं से यात्रियों में दहशत हैं। एक बार फिर पुराने दिनों की यादें ताजा होने लगी हैं। रेल यात्री ट्रेनों में बिहार से होकर गुजरने से सहमने लगे हैं। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में बड़ी संख्या में डकैत घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन की सामान्य .शयनयान और वातानुकूलित कोच में लूटपाट करते रहे। भाजपा नेता ने कहा कि यात्रियों से डकैतों ने लाखों की सम्पति लूट ली। कमोबेश हर महीनेशदो महीने में इस रेलखंड पर डकैती और लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं. इसके बावजूद ट्रेन में पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी। इसी प्रकार शुक्रवार रात समस्तीपुरश मधेपुरा पैसेंजर ट्रेन में पहली बार खगडि़या स्टेशन से पहले तो दूसरी बार कोपरिया स्टेशन के पास लूटपाट की घटना घटी। विरोध करने पर डकैतों ने एक यात्री को गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया।श्री मोदी ने कहा कि इसी रात लूटपाट की दूसरी घटना गोरखपुरश शसीवान मार्ग में पैसेंजर ट्रेन में हुई। छह हथियारबंद लुटेरों ने लूटपाट के दौरान यात्रियों से मारपीट की जिनमें आधे र्दजन यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। खास कर झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा क्षेत्रों में ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं काफी बढ़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कि विगत छह माह में दस से अधिक ट्रेनों में डकैती और लूटपाट की घटनाएं घट चुकी हैं। भाजपा नेता ने ट्रेनों में स्कॉट पार्टी तैनात करने के साथ जीआरपी पेट्रोलिंग को सुदृढ़ किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपित ट्रेन लुटेरों एवं डकैतों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें