रघुवर दास ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 28 दिसंबर 2014

रघुवर दास ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

raghubar-took-oath-as-cm-jharkhand
भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज झारखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने यहां मोरहबादी के बिरसा मुडा स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में श्री दास को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। राज्यपाल ने नीलकंठ सिंह मुंडा. सी पी सिंह. चंद्रप्रकाश चौधरी और डा. लुईस मरांडी को राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्री दास मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से श्री मुंडा. श्री सिंह और डा. मरांडी मंत्री बनी जबकि आजसू कोटे से श्री चौधरी मंत्री बने हैं। 

श्री दास मंत्रिमंडल में आज केवल चार मंत्रियों को शामिल किया गया। श्री मुंडा और श्री चौधरी पहले की सरकारों में भी मंत्री रह चुके है जबकि झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी सिंह पहली बार मंत्री बने है। दुमका में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हरा कर पहली बार विधायक बनी डा. मरांडी को भी मंत्रिमंडल में जगह दिया गया है। डा. मरांडी झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की चिर परिचित चेहरा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान दिल्ली में घना कोहरा छाये रहने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने नहीं आ पाये 1 शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री वेकैंया नायडू नितीन गड़करी    राधा मोहन सिंह    उपेन्द्र कुशवाहा    राम कृपाल यादव सुर्दशन भगत    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवी  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीरेन्द्र प्रधान मौजूद थे.

 तीन मई 1955 को जमशेदपुर में पैदा लेने वाले रघुवर दास तीस दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक राज्य के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके है। बाबूलाल मरांडी 15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 तक राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद अर्जुन मुंडा 18 मार्च 2003 से 2 मार्च 2005 तक राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने 1 श्री मरांडी और श्री मुंडा भाजपा से मुख्यमंत्री बने थे।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन दो मार्च 2005 से 12 मार्च 2005 तक राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री रहे। भाजपा के अर्जुन मुंडा 12 मार्च 2005 से 18 सितम्बर 2006 तक राज्य के चौथे मुख्यमंत्री बने। इसके बाद निर्दलीय मधु कोड़ा 14 सिंतम्बर 2006 से 23 अगस्त 2008 तक राज्य के पांचवें  मुख्यमंत्री बने और फिर शिबू सोरेन 27 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009 तक राज्य के छठे मुख्यमंत्री बने। इसके बाद राज्य में 19 जनवरी 2009 से 29 दिसंबर 2009 तक राष्ट्रपति शासन रहा। झामुमो के शिबू सोरेन 30 दिसंबर 2009 से 31 मई 2010 तक राज्य के सातवें मुख्यमंत्री के रुप में रहे और एक बार फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन एक जून 2010 से ग्यारह सितम्बर 2010 तक रहा। 
      
भाजपा के अर्जुन मुंडा ने 11 सितम्बर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक राज्य के आठवें मुख्यमंत्री के रुप मे कार्यभार संभाला। इसके बाद एक बार पिंर राज्य मे राष्ट्रपति शासन 18 जनवरी 2013 से 13 जुलाई 2013 तक रहा। झामुमो के हेमंत सोरेन 13 जुलाई 2013 से 23 दिसंबर 2014 तक राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रुप में रहे। श्री सोरेन 23 दिसंबर 2013 से  आज सुबह तक राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी रहे। इसके बाद रघुवर दास ने राज्य के दसवें मुख्यमंत्री के रुप में आज जिम्मेदारी संभाल ली।

कोई टिप्पणी नहीं: