सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (24 दिसम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 24 दिसंबर 2014

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (24 दिसम्बर)

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सुशासन दिवस की दिलायी शपथ
  • आम नागरिकों को समय पर मिलें सेवाएं

sidhi map
सीधी 24 दिसम्बर 2014     कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने आज समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिलायी। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को लोक सेवा गारंटी योजना, सी.एम.हेल्प लाइन, एम.पी.आॅन लाइन और समग्र पोर्टल के माध्यम से चाही गयी सेवा का लाभ निर्धारित समय-सीमा के अंदर मिलना चाहिये। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर लालजी रावत, संयुक्त कलेक्टर मनोज मालवीय, डिप्टी कलेक्टर जे0पी0यादव, एस.डी.एम.शैलेन्द्र सिंह सहित अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि आम नागरिकों के मन में शासकीय योजनाओं के प्रति तभी विश्वास बढ़ेंगे जब उनके द्वारा चाही गयी सेवाओं का लाभ अधिकारी एवं कर्मचारी समय-सीमा के अन्दर उपलब्ध करावें। उन्होंने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं एवं अन्य योजनाओं का लाभ निर्धारित समय में आम नगरिकों को देने में लोक सेवा गारंटी प्रदाय देना योजना लागू की गयी है। इस योजना के तहत 121 अन्य योजनाओं को सम्बद्ध किया गया है।   

कोई टिप्पणी नहीं: