कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सुशासन दिवस की दिलायी शपथ
- आम नागरिकों को समय पर मिलें सेवाएं
सीधी 24 दिसम्बर 2014 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने आज समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिलायी। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को लोक सेवा गारंटी योजना, सी.एम.हेल्प लाइन, एम.पी.आॅन लाइन और समग्र पोर्टल के माध्यम से चाही गयी सेवा का लाभ निर्धारित समय-सीमा के अंदर मिलना चाहिये। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर लालजी रावत, संयुक्त कलेक्टर मनोज मालवीय, डिप्टी कलेक्टर जे0पी0यादव, एस.डी.एम.शैलेन्द्र सिंह सहित अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि आम नागरिकों के मन में शासकीय योजनाओं के प्रति तभी विश्वास बढ़ेंगे जब उनके द्वारा चाही गयी सेवाओं का लाभ अधिकारी एवं कर्मचारी समय-सीमा के अन्दर उपलब्ध करावें। उन्होंने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं एवं अन्य योजनाओं का लाभ निर्धारित समय में आम नगरिकों को देने में लोक सेवा गारंटी प्रदाय देना योजना लागू की गयी है। इस योजना के तहत 121 अन्य योजनाओं को सम्बद्ध किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें