न भाजपा में जाउंगा और न ही सपा में : अमर सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

न भाजपा में जाउंगा और न ही सपा में : अमर सिंह

amar-singh-reject-to-join-bjp-sp
पूर्व सांसद अमर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ और समाजवादी पार्टी.सपा.अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से उनकी  मुलाकात को लेकर कोई  अटकल नहीं लगायी जानी चाहिए क्योंकि वह न तो भाजपा में जाने वाले हैं और न ही सपा में. श्री सिंह ने आज यहां कहा कि वह श्री मोदी के कार्य के प्रशंसक हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं  वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रशंसक हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा में भी नहीं जाना है और दस सालों तक वह शांत रहेंगे। 
      
उन्होंने सपा पर कटाक्ष किया कि जिस फिल्मी चकाचाैंध का आरोप लगाकर उन्हें वहां से निकाला गया अब उसी पार्टी के लोग सैफई में फिल्मी सितारों के बीच नाचें। अब किस किस को निकाला जायेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बढते अपराधों पर कहा कि सपा अध्यक्ष श्री यादव खुद कह रहे हैं कि अखिलेश यादव सरकार ठीक नहीं चल रही है तो फिर उन्हे अब कुछ क्या कहने की जरुरत 1उन्होंने आजमगढ के विकास पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि जब श्री यादव के संसदीय क्षेत्र का यह हाल है तो प्रदेश का हाल बताने की जरुरत नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: