बिहार विधानमंडल में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा तो दे दिया लेकिन श्री जीतन राम मांझी को खड़ाऊं मुख्यमंत्री बना दिया, श्री मोदी ने यहां कहा कि जब श्री मांझी दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बात करने लगे और श्री कुमार के भरोसेमंद अधिकारियों का तबादला कर उनके रिमोट कंट्रोल से बाहर हो गये तो श्री कुमार बौखला कर मुख्यमंत्री बनने की जोड़शतोड़ में लग गये है । जदयू के नेतृत्व परिर्वतन की पटकथा राष्ट्रीय जनता दल :राजद: के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश में पटना और दिल्ली में लिखी जा रही है । पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मांझी की अब उलटी गिनती शुरू हो गयी है । श्री मांझी अपने पद पर रहते हुए जनवरी का महीना भी नही पार कर सकेगे लेकिन लोक लुभावन घोषणाों की झड़ी लगाकर वह सात माह के अनूठे मुख्यमंत्री के रूप में अपना नाम इतिहास में र्दज कराना चाहते है ।
श्री मोंदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कुमार कभी भी सत्ता के बिना नही रह सकते. उन्होंने कहा कि श्री कुमार पहली बार वर्ष 2000 में सात दिन के लिये मुख्यमंत्री बने थे लेकिन बहुमत नही जुटा पाने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. उस समय श्री कुमार ने कहा था कि वह बिहार की सेवा करने के लिये खूंटा गाडकर रहेगे लेकिन कुछ दिन बाद ही केन्द्र में मंत्री बनने के लिये दिल्ली चले गये। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गैसल रेल दुघरटना के बाद श्री कुमार ने रेल मंत्री का पद छोडा लेकिन जल्द ही फिर से केन्द्र में मंत्री बन गये 1उन्होंने कहा कि पिछले वर्षा मई माह में श्री कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और सात महीने बाद ही फिर से मुख्यमंत्री बनने के जुगाड़ में लग गये है । श्री मोदी ने कहा कि श्री कुमार का खड़ाउं पकड़कर मुख्यमंत्री बने श्री मांझी भी आसानी से समपर्ण करने के मूड में नही है । श्री कुमार और श्री मांझी की लड़ाई में प्रदेश का नुकसान हो रहा है । उन्होंने कहा कि मंत्री और अधिकारी मुख्यमंत्री की बात नही सुन रहे है जिसके कारण प्रदेश में विकास का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है । राज्य में हत्या . बलात्कार . अपहरण और लूट की घटनाों के साथ जंगलराजशदो का अंधेरा गहरा होने लगा है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें