आम आदमी पार्टी .आप. के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आज कहा कि उसने पिछले सात महीने में एक भी वादा पूरा नहीं किया है और अब फिर वादों की झडी लगाकर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है। श्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संवाददाताों से कहा कि दिल्ली में आप की बढती लोकप्रियता से भाजपा घबरायी हुई है क्योंकि उसके पास न तो नेतृत्व है और न ही कोई एजेंडा। पिछले सात महीने में मोदी सरकार ने केवल वादाखिलाफी की है और हर वादे पर यूटर्न लिया है। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जिन लोगों को धरना देने और आंदोलन करने की मास्टरी है उन्हें यह काम करने दीजिए और सरकार चलाने की जिम्मेदारी भाजपा को दीजिए। उन्होंने श्री केजरीवाल का नाम लिए बगैर कहा कि क्या आपने ऐसा नेता देखा है जो खुद को अराजक कहता हो। अगर आपको अराजकता करनी है तो आप जंगलों में नक्सलियों के साथ जुड जाओ। श्री केजरीवाल ने सिलसिलेवार ढंग से प्रधानमंत्री की हर बात का जवाब दिया लेकिन कहा कि वह निजी आक्षेपों पर कोई जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा ..श्री मोदी ने सात महीने पहले देश के लोगों जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। आज उन्होंने उनमें से किसी भी वादे का जिक्र तक नहीं किया। लेकिन हमने जो भी वादा किया था वह 49 दिन में पूरा किया।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनावों में बिजली के बिल में 30 प्रतिशत कमी का वादा किया था लेकिन मोदी सरकार ने पिछले सात महीने में एक बार भी बिजली के दाम नहीं घटाए बल्कि दो बार दाम बढाए। अब सरकार दिल्ली के लिए एलईडी बल्ब की योजना लेकर आयी है जिससे हर साल बिजली के बिल में 300 रुपए की बचत होगी जबकि हमारी सरकार ने बिल आधे कर दिए थे और अगर फिर दिल्ली में आप की सरकार बनती है तो बिजली के बिल आधे किए जाएंगे। आप के नेता कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का र्दजा देने के मामले में श्री मोदी ने अपने भाषण में कुछ नहीं कहा। केंद्र सरकार 2022 तक दिल्ली में सभी झुग्गीवासियों को मकान देने का वादा कर रही है लेकिन जिन झुग्गियों को तोडा जा रहा है उनमें रहने वाले लोग बेघर रहने को मजबूर हैं। सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। श्री केजरीवाल ने कहा ..प्रधानमंत्री को अपने दफतर से भ्रष्टाचार साफ करने में सात महीने लग गए हैं तो गली मोहल्ले तक पहुंचने में उन्हें कितना समय लगेगा। इसका मतलब यह है कि या तो इन्हें ऐसा करना नहीं आता या फिर इनकी नीयत नहीं है। हमने 49 दिन में दिल्ली से भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया था। हम धरना आंदोलन करना भी जानते हैं और सरकार चलाना भी जानते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह महंगाई कम होने का दावा करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि आज सब्जियां लोगों की थालियों से दूर हो गयी है। दिल्ली में सब्जियों के दाम चार गुना बढ गये हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा महिलाों के खिलाफ है और उसके नेता आये दिन उनके बारे में ऊटपटांग बयान देते रहते हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना पर भी कटाक्ष करते हुए आप के संयोजक ने कहा कि बैंक में लोगों के खाते तो खुलवा दिए लेकिन पैसे कहां से आएंगे। भाजपा की रैली को फलाप शो करार देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री. तीन..तीन मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी के बावजूद इस रैली में करीब 25 हजार लोग ही आ पाये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें