लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान ने आज कहा कि जनता दल भ्रामक परिवार है जो राष्ट्रीय स्तर पर कभी एकजुट नहीं होगा. श्री पासवान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस जनता दल परिवार में सिर्फ समाजवादी पार्टी:सपा:. राष्ट्रीय जनता दल :राजद:. जनता दल यूनाइटेड :जदयू: और जनता दल सेक्यूलर :जद एस: ही नहीं है इसमें उनकी पार्टी और बिजू जनता दल के अलावा कुछ अन्य पार्टियां भी है । इसलिए श्री मुलायम सिंह यादव. श्री लालू प्रसाद यादव. श्री शरद यादव और श्री एच डी देवगौड़ा की पार्टी को हीं जनता दल परिवार कहना सही नहीं है । लोजपा प्रमुख ने कहा कि जनता दल परिवार की कुछ पार्टियां भले हीं अभी एकजुट हो रही हो लेकिन ये पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर कभी भी एक साथ नहीं रह सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरा परिवार भ्रामक है और इनका कोई सिद्धांत नहीं है । अब वे अपना अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट हो रही हैं
श्री पासवान ने कहा कि जदयू के नीतीश कुमार अभी इसमें घुस गये हैं लेकिन इससे उन्हें कोई लाभ मिलने वाला नहीं है । सिर्फ जात पात की राजनीति से कुछ होने वाला नहीं है । बिहार में श्री नीतीश कुमार की पार्टी को श्री लालू प्रसाद यादव का आधार वोट मिलने वाला नहीं है । उन्होंने कहा कि श्री लालू प्रसाद यादव भी इसपर चुटकी ले रहे हैं. लोजपा नेता ने कहा कि झारखंड के चुनाव में भी लालू नीतीश मिलकर चुनाव लड़े थे लेकिन वहां उनका खाता तक नहीं खुला. अब यही हाल बिहार के विधानसभा चुनाव में भी उनका होने वाला है । उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन :राजग: को भारी बहुमत मिलेगा और उसकी सरकार बनेगी. श्री पासवान ने कहा कि जब से जदयू राजद का गठबंधन हुआ है तब से राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ गयी है। लोग फिर से डरे हुए हैं। उन्होंने श्री नीतीश कुमार पर पासवान जाति को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक महादलित को बिहार का मुख्यमंत्री तो बना दिया गया है लेकिन उन्हें ठीक से काम करने नहीं दिया जा रहा है. लेकिन यही श्री जीतन राम मांझी श्री नीतीश कुमार के लिए गले की फांस बन गये हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें