केवल धन्नासेठों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार : मायावती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2015

केवल धन्नासेठों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार : मायावती

modi-working-for-businessman-said-mayawati
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि केन्द्र केवल धन्नासेठों के लिए काम कर रही है। सुश्री मायावती ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि मोदी सरकार हर मोचर्े पर फेल है। वह केवल उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि युवाों को रोजगार उपलब्ध कराने और काधे धन की वापसी के लिए सरकार ने अभी तक कोई काम नहीं किया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी बताया और कहा कि मोदी सरकार के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घटना बढी है।

सुश्री मायावती ने कहा कि केन्द्र और राज्य दोनो सरकारें असफल रही हैं और 2015 में भी वे कुछ नहीं कर पायेंगी क्योंकि विकास और गरीब इनके एजेन्डे में ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम तेजी से घटा है लेकिन देशवासियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार दोनो ही अपना हित साधने में जुटी हैं। उन्हें जरुरतमंदों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में गरीब. दबे कुचले होने चाहिए लेकिन मोदी सरकार अमीरों के हाथों में खेल रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: