धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिश : लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिश : लालू

lalu-attack-on-bjp
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज पार्टी कार्यर्कताों से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुवायी वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने का आह्वान किया और कहा कि धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है । श्री यादव ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जननायक र्कपूरी ठाकुर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को विभिन्न स्रोतों से मालूम हो गया था कि धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है । यही कारण है कि श्री ओबामा को कहना पड़ा कि धर्म के नाम पर यदि भारत टूटता है तो गलत होगा. उन्होंने भाजपा की सच्चाई को उजागर करने के लिये श्री ओबामा को धन्यवाद दिया. राजद अध्यक्ष ने कहा कि जननायक र्कपूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के मसिहा थे और उन्ही के बताये हुए मार्ग पर पार्टी चल रही है । जननायक का सपना था कि गरीबो श पिछड़ो को  प्रतिष्ठा मिले और समता मूलक समाज का निर्माण हो. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जब सरकार में थी तब जननायक के सिद्धांतों पर चलते हुए गरीबो पिछड़ो को अधिकार और जुबान देने का काम किया गया.

श्री यादव ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से जगहशजगह धर्म परिर्वतन हो रहा है । चीन के सैनिक नियंत्रण रेखा को पार कर एक सप्ताह तक भारतीय सीमा में डटे रहे लेकिन इसका कोई करारा जबाव नही दिया गया. उन्होंने कहा कि तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय छोटी छोटी घटनाों पर भी भाजपा के नेता कड़ी प्रतिक्रिया देने से बाज नही आते थे. राजद अध्यक्ष ने कहा कि यह चिंता की बात है कि आज देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है और आने वाली पीढी का क्या होगा। लोकसभा चुनाव के समय भाजपा और उसके नेताों ने लोगों को अच्छे दिन दिखाने का सपना जरूर दिखाया था लेकिन अभी तक लोगों के अच्छे दिन नही आये है । उन्होंने कहा कि अच्छे दिन सिर्फ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ही है । श्री यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय सिर्फ लोगों को भ्रम में डालकर भाजपा ने वोट लेने का काम किया है । चुनाव के समय श्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशों में जमा कालाधन एक माह में वापस लाने और लोगों के खाते में 15-।5 लाख रूपया जमा करने का वादा किया था।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के आठ माह के कार्यकाल के दौरान अभी तक न तो विदेशो में जमा कालाधन वापस आ सका है और न ही किसी भी भारतीय के खाते में रूपया ही जमा हो सका है । उन्होंने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव संप्रग सरकार के समय आग उगला करते थे लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से मौन ब्रत धारण कर लिया है । बाबा रामदेव को अब कुछ दिखाई नही पड़ रहा है । श्री यादव ने कहा कि संप्रग सरकार के समय दो रूपये किलो चावल और तीन रूपये किलो ग्राम गेहूं दिया जाता था लेकिन आज गरीबों को यह नही मिल पा रहा है । बिहार में केन्द्र प्रायोजित अधिकांश योजनाएं बंद कर दी गयी है । उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाों को रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन अभी तक इस दिशा में किसी तरह की  ठोस पहल नही की गयी है जिससे युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे है । 

राजद अध्यक्ष ने कहा कि विदेशो में जमा कालाधन कब वापस लाया जायेगा तथा।5-।5 लाख रूपये लोगों के खाते में कब जमा कराये जायेगे इसी को लेकर 15 मार्च को उनकी अगुवायी में पार्टी के नेता एवं कार्यर्कता पटना के गांधी मैदान से भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक मार्च करेगे. उन्होंने कहा कि 26 फरवरी के बाद वह प्रदेश के गांव गांव का दौरा करेगे और मोदी सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में लोगों को गोलबंद करेगे. इस मौके पर  समारोह को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह . इलियास हुसैन . प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे . पूर्व मंत्री अशोक सिंह . प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह और मीडिया प्रभारी प्रगति मेहता ने भी संबोधित किया.

कोई टिप्पणी नहीं: