आस्ट्रेलियन ओपन : पेस और सानिया सेमीफाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

आस्ट्रेलियन ओपन : पेस और सानिया सेमीफाइनल में

paes
भारत की सानिया मिर्जा और लिएंडर  पेस ने अपने अपने जोडीदारों के साथ बुधवार को लगातार सेटों में  आसान जीत र्दज करते हुये आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल  सेमीपांइनल में जगह बना ली। सानिया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की टाप सीड जोड़ी ने निर्मम प्रर्दशन करते हुये आस्ट्रेलिया के कैसी डैलकुआ और जान पीयर्स की जोड़ी को एकतरफा अंदाज में 6..2  6..2 से हराया जबकि पेस और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की सातवीं सीड जोडी ने चेक गणराज्य की आंदि्रया हलावाकोवा और आस्टि्रया के अलेक्जेंडर पेया की चौथी वरीयता प्राप्त जोडी को 6..3  6..1 से पराजित किया। सानिया और सोरेस ने मैच के दौरान 11 ब्रेक अंकों में से चार को भुनाया जबकि विपक्षी जोड़ी दो ब्रेक अंकों में एक का भी फायदा नहीं उठा पाई। विजेता जोड़ी ने 19 विनर्स लगाये। सानिया और सोरेस ने पहला सेट 23 मिनट में और दूसरा सेट 30 मिनट में निपटाते हुये पूरा मैच 53 मिनट में समाप्त कर दिया।

sania
वर्ष 2009 में यहां मिश्रित युगल का खिताब जीत चुकी सानिया गत वर्ष रोमानिया के होरिया टिकाऊ के साथ फाइनल में पहुंच कर हार गयीं थीं। सानिया ने सोरेस के साथ गत वर्ष यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था जो उनके कॅरियर का तीसरी मिश्रित युगल ग्रैंड स्लेम खिताब था। सेमीफाइनल में सानिया और सोरेस का मुकाबला फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच और कनाडा के डेनियल नेस्टर तथा जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता जोड़ी से होगा। सानिया की जीत के बाद पेस ने भारतीय अभियान को बुलंद रखते हुये सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। पेस और हिंगिस की जोडी ने यह मुकाबला 52 मिनट में निपटा दिया। विजेता जोडी ने मैच में 25 विनर्स लगाये और नाैं में से पांच बे्रक अंकों को भुनाया। 41 वर्षीय पेस अब आस्ट्रेलियन ओपन में अपने तीसरे मिश्रित युगल खिताब से दो कदम दूर रह गये हैं। उन्होंने यहां 2003 और 2010 में खिताब हासिल किये हैं। पेस और हिंगिस का सेमीफाइनल में ताइपे की सू वेई सीह और उरूग्वे के पाब्लो क्यवास तथा स्लोवाकिया की क ैटरीना श्रेबोटनिक और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की दूसरी सीड जोडी के मैच के विजेता से मुकाबला होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: