नवाज शरीफ हैं पाक के सबसे धनी सांसद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 जनवरी 2015

नवाज शरीफ हैं पाक के सबसे धनी सांसद

nawaz-sharif-richest-mp-in-pakistan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी और अपनी पत्नी की सम्मिलित सम्पत्ति को जो ब्योरा दिया है उसकी कीमत लगभग दो अरब रूपये है।इस खुलासे के बाद वह पाकिस्तान के सबसे धनी सांसद बन गये हैं। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपने इस ब्योरे में रियल एस्टेंट में अपनी सम्पत्ति का विवरण डाला है लेकिन विभिन्न कंपनियों में अपने और अपनी पत्नी के शेयरों और देश से बाहर अपनी सम्पत्ति की कोई जानकारी नहीं दी है। 
    
इसी तरह खिलाडी से राजनेता बने तहरीक.ए.इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान यूं तो बाकी राजनीतिज्ञों पर उनकी सम्पत्ति को लेकर निशाना साधते रहते हैं. लेकिन उन्होंने खुद अपनी सम्पत्ति के खुलासे के संबंध में सबसे कम पारर्दशिता ही दिखायी है।उन्होंने अपनी सम्पत्ति का ही कभी खुलासा नहीं किया और न ही उसकी बाजार कीमत का ही कभी विवरण दिया।उनका दावा है कि उनकी अधिकतर सम्पत्ति या तो पैतृक है या फिर उन्हें तोहफे के रूप में मिली है। 
    
इमरान खान का दावा है कि इस्लामाबाद के निकट मोहरा गांव में 37.5 एकड में बनी कोठी उन्हें तोहफे में मिली है हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें यह तोहफा किसने और क्यों दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हमजा शहबाज ने भी पंजाब विधानसभा के सदस्य के रूप में अपनी सम्पत्ति का विवरण जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: