देश की अग्रणी इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने झारखंड के नोआमुंडी में लौह अयस्क खनन का काम दुबारा शुरू कर दिया है। कंपनी ने आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार ने उसे वहाँ खनन की अनुमति दी है जिसके बाद कंपनी ने खनन कार्य शुरू कर दिया है। उसने बताया कि खदान की मरम्मत का काम जारी है।
बीएसई ने मीडिया में आयी एक खबर पर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था जिसके जवाब में टाटा स्टील ने यह जानकारी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें