पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (15 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (15 जनवरी)

साहब अब मजदूरी करने नही जाना पडता बाहर

panna news
पन्ना 15 जनवरी 15/कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने पन्ना विकासखण्ड के कई गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्राम जरधोवा में निर्मल भारत अभियान तथा मनरेगा से कराए गए निर्माण कार्येा का निरीक्षण किया। पन्ना नेशनल पार्क की सीमा पर स्थित इस आदिवासी बहुल गांव में गंेहू तथा सरसों की फसल लहलहा रही है। वन अधिकार अधिनियम के तहत गांव के 40 परिवारों को 5-5 एकड भू अधिकार पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें मनरेगा से 6 किसानों ने कपिल धारा कूप का निर्माण कराया है। यहां जल स्तर अच्छा होने के कारण कम लागत में अधिक पानी देने वाले कूपों का निर्माण हुआ है। अपने खेत में बना हुआ कपिल धारा कूप तथा गेंहू की फसल कलेक्टर को दिखाते हुए आदिवासी किसान फुलिया बाई गौड ने कहा कि साहब 2 साल से अब हमें मजदूरी करने के लिए बाहर नही जाना पडता है। जबसे जमीन मिली है और कुंए की सुविधा मिली है तब से अच्छी खेती हो रही है। खेती को नीलगाय, सुअर जैसे जंगली जानवर से रक्षा करनी पडती है। कलेक्टर ने जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए खेतों में मनरेगा से खखरी निर्माण के निर्देेश दिए। उन्होंने वन मण्डलाधिकारी को इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गांव में पंच परमेश्वर योजना से बनाई गई सीसी रोड का निरीक्षण किया। इसकी गुणवत्ता अच्छी पाई गई। जरधोवा गांव के लगभग 70 प्रतिशत घरों में स्वच्छ शौचालयों का निर्माण करके इनका नियमित उपयोग किया जा रहा है। गांव के घर डीपीआईपी परियोजना के सहयोग से सौरऊर्जा से जगमग हैं। कलेक्टर ने ग्रामवासियों से उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न वितरण, आंगनवाडी केन्द्र से पोषण आहार वितरण, पेंशन वितरण की जानकारी ली।  मौके पर उपस्थित उप संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व अनुपम सहाय ने बताया कि जरधोवा गांव नेशनल पार्क की सीमा में होने के कारण इसका विस्थापन किया जाएगा। ग्रामवासियों की सहमति से ही विस्थापन की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में ग्रामवासियों ने चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नेशनल पार्क में बाघ तथा अन्य जानवरों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे पार्क के जानवर गांव की ओर आ रहे हैं। ग्रामवासियों तथा वन्य प्राणियों दोनों की सुरक्षा के लिए विस्थापन आवश्यक है। विस्थापन के समय ग्रामवासियों को हर तरह की सहुलियत दी जाएगी। ग्रामवासियों की सहमति के बाद ही विस्थापन की कार्यवाही होगी। जमीन, वृक्ष तथा अन्य परिसम्पत्तियों की पूरी राशि दी जाएगी। इसके बाद कलेक्टर ने अकोला में प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। शाला में मध्यान्ह भोजन का वितरण तथा बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नही पाई गई। कलेक्टर ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मध्यान्ह भोजन देने वाले समूह को पृथक करने के निर्देश दिए। यहां ग्रामवासियों ने वन्यप्राणियों द्वारा फसलों को हानि पहंुचान की शिकायत की। इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों की फसल जंगली जानवरों ने नष्ट की है उनका तहसीलदार तथा वन विभाग के रेंजर मौके पर जाकर जायजा लें। हानि का उचित मुआवजा किसानों को भुगतान करें। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला, एसडीएम पन्ना अशोक ओहरी, एसडीएम गुनौर आर.एस. बाकना, संयुक्त कलेक्टर एन.के. बीरवाल तथा जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर के निरीक्षण में स्कूल मिला बन्द-बांध अधूरा

panna news
पन्ना 15 जनवरी 15/कलेक्टर आर.के मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पन्ना तथा गुनौर विकासखण्ड के ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने पन्ना विकासखण्ड के ग्राम जरधोवा, अकोला, बांधीकला, बरबसपुरा, नरेन्द्रपुरा तथा भानपुरा एवं गुनौर विकासखण्ड के ग्राम महेबा का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम बांधीकला तथा मडैयन में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाया जा रहा डोभा बांध निर्माण अधूरा पाया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों ने बताया कि 2 वर्ष से बांध का निर्माण कार्य बन्द है। मडैयन ग्राम के तीन परिवारों को अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने के कारण बांध के आगे का निर्माण कार्य नही हो पा रहा है।कलेक्टर ने निर्माण कार्य बन्द होने पर नराजगी व्यक्त की। मौके पर जल संसाधन विभाग का कोई भी अधिकारी उपस्थित नही था। कलेक्टर ने सूचना के बावजूद निरीक्षण के समय उपस्थित न रहने पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम गुनौर को भूअर्जन की कार्यवाही शीघ्र पूरी करके मुआवजा वितरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम बांधी के मजरा भानपुरा की प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। इस शाला के बन्द रहने के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। शाला में एक भी विद्यार्थी उपस्थित नही पाया गया केवल तीन शिक्षक उपस्थित मिले। मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाला किचन शेड बन्द पाया गया। बच्चों के अनुपस्थित रहने के संबंध में शिक्षक संतोषजनक उत्तर नही दे पाए। कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर तथा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. बीरवाल को तीनों लापरवाह शिक्षकों शिवराज सिंह भदौरिया, चन्द्रपाल सिंह तथा श्रीमती लक्ष्मी सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना से निर्माणाधीन सडक का निरीक्षण किया। सडक में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक नही पाई गई। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्माण सामग्री गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एसडीएम गुनौर आर.एस. बाकना तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

मंत्री सुश्री मेहदेले आज करेंगी पर्यटन की समीक्षा

पन्ना 15 जनवरी 15/पन्ना जिले में पर्यटन के विकास की संभावनाओं तथा पर्यटन विकास निगम द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सर्किट हाउस में आयोजित की जा रही हैै। बैठक में सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई, पशुपालन, मछली पालन, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य पर्यटन विकास की समीक्षा करेंगी। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने पर्यटन विकास निगम, लोक निर्माण विभाग, धर्मार्थ शाखा, नगर पालिका पन्ना तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 

भर्ती रैली स्थगित

पन्ना 15 जनवरी 15/थल सेना द्वारा 16 जनवरी से 22 जनवरी तक हवाई पट्टी शिवपुरी में भर्ती रैली अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। इसकी आगामी तिथियों की सूचना पृथक से दी जाएगी। 

हमारा जल हमारा जीवन कार्यक्रम संबंधी कार्यशाला 17 को

पन्ना 15 जनवरी 15/जल संसाधन विभाग द्वारा 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे से स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय इन्द्रपुरी कालोनी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। यह कार्यशाला भारत सरकार जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा हमारा जल हमारा जीवन कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि कलेक्टर आर.के. मिश्रा होंगे। कार्यशाला के संबंध में ए.के. जैन कार्यपालन यंत्री जल संसाधन द्वारा बताया गया कि कार्यशाला की केन्द्रीय विषयवस्तु सम्पोषणीय विकास के लिए जल प्रबंधन है। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों के उद्बोधन तथा छात्रों द्वारा निबंध एवं चित्रकला की प्रस्तुती की जाएगी। इस कार्यशाला में जिले के समस्त सम्मानीय नागरिक आमंत्रित हैं। 

गेंहू खरीदी संबंधी कम्प्यूटर आपरेटर प्रशिक्षण आज

पन्ना 15 जनवरी 15/जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2015-16 में गेंहू उपार्जन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण नागरिक आपूर्ति निगम के मास्टर ट्रेनर द्वारा केन्द्रीय सहकारी बैंक के सभाकक्ष में 16 जनवरी को दोपहर एक बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में कम्प्यूटर आपरेटर एवं समिति प्रबंधक शामिल होकर साफ्टवेयर का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 

राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक आज

पन्ना 15 जनवरी 15/कलेक्ट्रेट सभागार में 16 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, वसूली, अतिक्रमण पर कार्यवाही तथा राहत राशि वितरण की समीक्षा करेंगे। बैठक में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों की भी बिन्दुवार समीक्षा की जाएगी। बैठक में कानून और व्यवस्था, विकास कार्यो की प्रगति तथा मुख्यमंत्री जी की उच्च प्राथमिकता की सभी योजनाओं की भी समीक्षा की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।                                                

सरसों में माहू नियंत्रण के उपाय

पन्ना 15 जनवरी 15/कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना डाॅ. बी.एस. किरार, डाॅ. आर.के. जायसवाल एवं डाॅ. आर.के. सिंह ने विगत दिवस जनकपुर, हाटूपुर, शाहपुर एवं हरदुआ आदि गावों में सरसों के खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अक्टूबर माह में बोई गयी सरसों में माहू की समस्या नही देखी उस फसल में 90 प्रतिषत फलियाँ फलकर पूर्ण हो गयी है। लेकिन जो सरसों नवम्बर माह मे बोई गयी है। वह अभी पुष्पावस्था में है उसमें कही-कही माहू की समस्या देखी गयी है। माहू कीट फसल के तने पत्तियाँ, पुष्प एवं फलियों से रस चूसकर हानि पहुँचाता है। जिससे पुष्प एवं फलियाँ कमजोर होने से उत्पादन कम होता है। जब इसका आक्रमण खेत मे दिखाई देवे उस स्थिति मे कीटनाषक दवा इमिडाक्लोप्रिड 0.5 मि.ली. या आक्सीडिमेटान मिथाइल 25 प्रतिषत 2 मि.ली. प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। उन्होंने कृषकों को गेहूँ की फसल में कंसे और गभोट अवस्था में 25 कि.ग्रा.प्रति एकड़ यूरिया डालने की भी सलाह दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: