विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (15 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (15 जनवरी)

पुर्नमतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ, प्रेक्षक ने लिया जायजा

vidisha news
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के प्रथम चरण के तहत आज विदिशा जनपद पंचायत के ग्राम पठारीहवेली में और बासौदा जनपद पंचायत के ग्राम उदयपुर और मैनवाडा में पुनः मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री जेएन पांडे ने ग्राम पठारीहवेली के मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। विदिशा विकासखण्ड के ग्राम पठारीहवेली के मतदान केन्द्र क्रमांक 207 पर 76.50 मतदाताओं ने मतदान किया है। ज्ञातव्य हो कि पठारीहवेली के उक्त मतदान केन्द्र पर 511 मतदाताओं मंे से 391 मतदाताओं ने मतदान किया है जिसमें पुरूष 217 और महिला मतदाताओं की संख्या 174 शामिल है। इसी प्रकार बासौदा जनपद पंचायत के ग्राम उदयपुर में 75.26 प्रतिशत और मैनवाडा में 87 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। 

मतो की गणना आगामी आदेश तक स्थगित

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री जीपी श्रीवास्तव के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतो की गणना के लिए पूर्व जारी कार्यक्रम अनुसार दिनांक 16 जनवरी शुक्रवार को जानी थी। न्यायालयीन आदेश के उपरांत आगामी आदेश तक उक्त मतगणना स्थगित की गई है।

गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या को लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। कि जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने बताया है कि विदिशा के एसएटीआई पाॅलिटेक्निक सभागृह में सायं पांच बजे से भारत पर्व का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजन स्थल पर प्रदेश की उपलब्धि-विकास यात्रा पर आधारित छायाचित्र की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वही संस्कृृति विभाग से अनुबंधित कलाकारो के द्वारा प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: