उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के एक थाना परिसर में नाबालिग लडकी के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना के आरोपी दो पुलिर्सकमियों को बर्खास्त और थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आर के एस राठौर ने आज यहां बताया कि जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी 14 वर्षीय लडकी के साथ थाना परिसर में 31 दिसम्बर की रात बलात्कार किये जाने के आरोपी पुलिर्सकमी वीर पाल सिंह यादव और अवनीश यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। श्री राठौर ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिर्सकमियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 504.506.364.376बी एवं 3/4 पाक्सो अधिनियम के तहत मामले र्दज किये गये हैं।
श्री राठौर ने बताया कि दोनों पुलिर्सकमियों की तलाश के लिए दो टीमें बनायी गयी हैं।उन्होंने बताया कि बरेली और लखनउं से फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच की गयी है और नमूने लिये गये हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि पीडित लडकी की चिकित्सकों के पैनल से जांच करायी जा रही है।चिकित्सीय जांच के बाद लडकी के बयान र्दज कराये जायेंगे। इस मामले में र्दज की प्राथमिकी में थाना परिसर का उल्लेख न होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पीडित लडकी के बयान के बाद सारी स्थिति साफ हो जायेगी। इस घटना के चर्चा में आने के बाद प्रह्लाद पुर गांव में अधिकारियों और नेताों की आवाजाही शुरु हो गयी है। गौरतलब है कि 31 दिसम्ब्र की रात कांस्बेल वीर पाल यादव और अवनेश यादव 14 वर्षीय लडकी को कार से थाना परिसर ले गये और उसके साथ बलात्कार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें