मदन मित्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

मदन मित्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढी

madan-mitra-police-remand-increase-for-14-days
पश्चिम बंगाल में कोलकाता की एक अदालत ने करोडों रूपए के शारदा चिटफंड घोटाला मामले में गिरफतार खेलमंत्री मदन मित्रा की न्यायिक हिरासत आज 14 दिनों के लिए बढा दी। श्री मित्रा को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनिकुंतला राय की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने उन्हें 16 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केन्द्रीय जांच ब्यूरो.सीबीआई. के वकील पार्थ सारथी दत्ता ने श्री मित्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढानें की मांग करते हुए ढील दी थी कि वह बेहद प्रभावशाली व्यक्ति हैं और अगर उनकी जमानत मंजूर कर ली गई तो वह इस मामले की जांच कों प्रभावित कर सकते हैं।     

उधर श्री मित्रा के वकील  ने अपने मुवक्किल की जमानत मंजूर किए जाने की मांग करते हुए कहा कि श्री मित्रा ने शारदा समूह के प्रमुख सुदीप्तो सेन से किसी भी तरह का लाभ नहीं लिया है। गौरतलब है कि सीबीआई ने र्अी घंटो की पूछताछ के बाद श्री मित्रा को 12 दिसंबर को गिरफतार  किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: