असनानी पियर्सन स्कूल में याॅर्डस्टिक एक्स्पेरीएंशल लर्निंग प्राेग्राम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 जनवरी 2015

असनानी पियर्सन स्कूल में याॅर्डस्टिक एक्स्पेरीएंशल लर्निंग प्राेग्राम का आयोजन

  • अर्थपूर्ण और रचनात्मक लर्निंग से मिलेगी सफलता

school-programme
भोपाल, असनानी पियर्सन स्कूल में शिक्षा को मनोरंजनात्मक और समृद्धिपूर्ण अनुभव में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु याॅर्डस्टिक एक्स्पेरीएंशल लर्निंग प्राेग्राम (येल्प) का आयोजन किया गया। असनानी पियर्सन स्कूल, देश में सबसे प्रतिष्ठित और तेजी से बढ़ रही श्रृंखला है। इस कार्यक्रम को शानदार रिस्पांस मिला और अभिभावकाें ने इसकी सरहाना की। 

येल्प प्रोग्राम को विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को स्कूली शिक्षा से बढ़कर प्रासंगिक, दिलचस्प और व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। याॅर्डस्टिक प्राेग्राम बच्चों के तेज, जिज्ञासु और रचनात्मक मष्तिष्क को शैक्षिक गतिविधियों में व्यस्त रखता है। स्कूल निरंतर ऐसे इंटरेक्टिव शिक्षण सत्रों का आयोजन करता रहता है, ताकि बच्चे अपने पाठ्यक्रम को एन्जॉय करते हुए सीखें। 


असनानी स्कूल की प्राचार्या डॉ. भावना गुप्ता ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और विकास स्कूल का मुख्य उद्देश्य है। इसलिए स्कूल में आयोजित होने वाली गतिविधियों कोे इस तरह बनाया गया है कि वो बच्चों की मेधा और बुद्धि को निखारने का काम करें। हमारा मानना है कि कंटेंट या विषयवस्तु का स्थानीयकरण प्रासंगिकता बनाने के लिए जरूरी है। स्कूल बच्चों को व्यक्तिगत रूप से सीखाने में विश्वास रखता है। उन्होंने आगे बताया कि जहां तक संभंव होता है, हम बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों के हिसाब से ध्यान देने का प्रयास करते हैं। 

असनानी ग्रुप ट्रस्ट के अध्यक्ष जैसूराज नांबियार ने कहा कि बच्चों को सही ज्ञान का अधिकार होना चाहिए। इसके लिए स्कूल में बच्चों के लिए शिक्षण सत्र आयोजित करके बच्चों के ध्यान को आकर्षित करने और उनका मनोरंजन करने का लक्ष्य होता है। यह बच्चों काे सीखाने का शानदार तरीका है, जिससे बच्चे अच्छा करते हैं। ट्रस्ट का मनना है कि लर्निंग को संपूर्ण, अर्थपूर्ण और रचनात्मक बनाने से लक्ष्य प्राप्ति में हमें आसानी होगी।

पियर्सन स्कूल, दुनिया की अग्रणी लर्निंग कंपनी का हिस्सा है। देशभर में 35,000 हजार से अधिक छात्रों, 27 शहरों में 30 स्कूलों की उपस्थिति के साथ पियर्सन देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई स्कूलों की श्रृंखला है। संस्था का ध्येय भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार युवाओं का विकास करना है, जो समाज का विकास अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के द्वारा कर सकें।

पियर्सन स्कूल उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार सुविधाएं और बच्चों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं, ताकि छात्रों में शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कौशलों का समान रूप से विकास हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं: