बिहार : राज्य सरकार से अनषन तुड़वाने की माँग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 जनवरी 2015

बिहार : राज्य सरकार से अनषन तुड़वाने की माँग

cpi logo
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने गया जिले के मोहरा प्रखंड स्थित स्कूल मैदान में लगातार 21 दिनों से अनषन पर बैठे अनषनकारियों की माँगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से अनषन तोरवाने की माँग की है।
     
भाकपा राज्य सचिव ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि गत 14 दिसंबर से 11 लोग अनषन पर बैठे हैं। उनमें 9 महिलाएँ और 2 पुरूष शामिल हैं। वे अपनी सात सु़त्री माँगों को लेकर अनषन कर रहे हैं। अनषनकारियों के समर्थन में हर रोज 500 लोग सत्याग्रह स्थल पर पहुँच कर एकजुटता प्रदर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कपिल पासवान,गिरिजा देवी, उर्मिला देवी, अनंत विद्यार्थी आदि अनषन पर बैठे हैं। अनषनकारियों कि मुख्य माँग किसानों को उपज का समर्थन मुल्य मिले, धान खरीद केन्द्र खोला जाय, सरकार क्रयकेन्द्र खोलने की गारंटी करें, नष्ट हुए फसल का मुआवजा सरकार दे सहित किसानों की अन्य समस्या शामिल है। 
    
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि विडंबना है कि  लगभग 21 दिनों से शीतलहरी में अनषन जारी है। पर सरकार या उनके मुलाजिम उनकी समस्याओं से रूबड़ु होने के लिए नहीं गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से आंदोेलनकारियों से सभी माँगें मानने, अनषन तोरवाने और पूरे राज्य में क्रयकेन्द्र खोलकर किसानों सें धान खरीद करने की माँग की है।    

कोई टिप्पणी नहीं: