आईएस ने 14 लीबियाई सैनिकों को मारा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 जनवरी 2015

आईएस ने 14 लीबियाई सैनिकों को मारा

is-killed-14-libyan-army
इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा चुके इस्लामिक स्टेट .आईएस. के आतंकवादियों ने आज लीबिया के 14 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अल थिनी ने बताया कि देश के प्रमुख दक्ष्िणी शहर साभा के पास आतंकवादियों ने 14 सैनिकों की हत्या कर दी है और आईएस ने अपनी वेबसाइट पर हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

वहीं लीबिया की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने आतंकवादियों के कब्जे वाले मिसराता पोर्ट पर हवाई हमला किया। देश में जारी लड़ाई के कारण प्रति दिन 30 लाख बैरल कच्चे तेल का नुकसान हो रहा है। वर्ष 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ करने के बाद से ही लीबिया में हालात स्थिर नहीं है। पहले साथ में लड़ने वाले विद्रोही संगठन अब सत्ता पर कब्जे के लिए आपस में ही भिड़ गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: