विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (27 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (27 जनवरी)

शहीदो को श्रद्धांजलि

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर वन मंत्री डाॅ गौरीशंकर शेजवार ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करने से पहले रानी दुर्गावती उद्यान के समीप स्थित शहीद ज्योति स्तंभ में पहुंचकर शहीदो को श्रद्धांजलि दी और पुष्प चक्र समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, सांसद प्रतिनिधि श्री तोरन सिंह दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी साथ मौजूद थे। 

भारत पर्व पर प्रदर्शनी का आयोजन, आजादी के तराने पर दर्शकगण हुए मंत्रमुग्ध
  • दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारो का हौंसला अफजाई किया

vidisha news
गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकोत्सव भारत पर्व का भी आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। आयोजन स्थल एसएटीआई के पाॅलिटेक्निक सभागार कक्ष के समीप जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास को रेखांकित करने वाली प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था जिसका अवलोकन आगंतुक दर्शकों ने किया। कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का उद््घाटन विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, जिला पंचायत के सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री एके सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा, डीपीसी श्री बीके पडवार, तहसीलदार श्री रविशंकर राय के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने इस प्रकार के आयोजन को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। गणतंत्र के लोकोत्सव को और अधिक हम अपने स्तर पर कैसे प्रभावी बना सकें इसके लिए हम सबको अपना-अपना योगदान देना होगा। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आग्रह किया। प्रदेश के विकास को रेखांकित करने वाली प्रदर्शनी जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगाई गई थी जिसका अवलोकन करने के उपरांत विधायक श्री दांगी ने कहा कि प्रदेश में हुए अभिनव प्रयासों की जानकारी हम सुगमता से इस प्रकार के संसाधनो से प्राप्त कर सकते है। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि लोकोत्सव की प्रस्तुतियां प्रेरणादायी है हम उनको मनोरंजन की दृष्टि से ही ना देखे बल्कि उनके माध्यम से दिए जाने वाले जन हितैषी राष्ट्र निर्माण संदेशो को आत्मसात कर जीवन में उनका पालन कर राष्ट्र प्रगति में अपना योगदान दंें। जिला पंचायत के सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने भारत पर्व एवं प्रदर्शनी के आयोजन उद्धेश्यों को रेखांकित किया। लोकोत्सव भारत पर्व की शुरूआत बासौदा के नवांकुर विद्यापीठ की छात्राओं ने मयूर नृत्य से किया। नृत्य इतना प्रभावी था कि दर्शकगण टकटकी लगाकर देखते रहें। इसके पश्चात् केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में आमजन की भूमिका, भ्रष्टाचार विमुक्त हो राष्ट्र पर रेखांकित संक्षिप्त नाटिका प्रस्तुत की। छात्रावास की छात्राओं द्वारा ‘‘करते है प्यार इंडिया से.....’’, शांति निकेतन के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। बेबी सौम्या शर्मा ने देशभक्ति गीत और कु कांता अहिरवार ने काव्य पाठ किया। संस्कृति विभाग से अनुबंधित दमोह के युवा नाट्य मंच दल के सदस्यों द्वारा ढिमरयाई लोक नृत्य और भोपाल की आकृति मेहरा दल सदस्यों के द्वारा आजादी के तराने की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई जिसमें ‘‘ऐ मेरे वतन के लोगो........’’, ‘‘सारे जहां से अच्छा.......’’, ‘‘वंदे मातरम्.....’’ और  उनके साथी रोहन पाठक और मोहम्मद परवेज ने भी देशभक्ति गीत से समा बांधा। देशभक्ति कर्णप्रिय गीतो को सुनकर दर्शकगण मंत्रमुग्ध हुए और अपने आपको नाचने से रोक नही सकें। कार्यक्रम का संचालन डाॅ दीप्ति शुक्ला ने किया। 

विभिन्न स्थलो पर ध्वजारोहण हुआ

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर जिले के विभिन्न स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम ससम्मान आयोजित हुआ। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने कलेक्टेªट एवं नगरपालिका कार्यालय में और अपने-अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने एवं जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्रा ने तथा प्रेस क्लब विदिशा के स्व श्री नरेन्द्र ताम्रकार स्मृति भवन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सम्माननीय पत्रकारगण मौजूद थें।

ईव्हएम मशीनो का रेण्डमाइजेशन आज

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 के द्वितीय चरण में उपयोग लाई जाने वाली ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन 28 जनवरी की दोपहर 12 बजे से जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण अंतर्गत कुरवाई एवं ग्यारसपुर विकासखण्ड में मतदान प्रक्रिया सम्पादित होगी। इन दोनो विकासखण्डो के ईव्हीएम मशीनो का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया जाएगा। उक्त प्रक्रिया के दौरान जनप्रतिनिधि भी जिला निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित रह सकते है।

आदर्श आचार संहिता का किया खुला उलंघन, पमारिया पंचायत का मामला

vidisha news
विदिशा। ग्राम पंचायत पमारिया में आचार संहिता के उलंघन का मामला सामने आया है। गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में बीएलओ एवं शिक्षक ने वर्तमान सरपंच गंगाराम धाकड़ को मंच पर बैठाया और सरपंच से ही छात्रों को पुरस्कार भी बंटवाए। इसके बाद से ही गांव के लोगों ने बीएलओ और स्कूल के शिक्षक पर आचार संहिता के उलंघन का आरोप लगाया है। गांव के लोगों का कहना है कि बीएलओ एवं शिक्षक प्रेमनारायण वर्तमान सरपंच गंगाराम के भतीजे लगते हैं। सरपंच गंगाराम धाकड़ की पत्नि प्रभा देवी इस बार सरपंच पद की उम्मीदवार भी हैं। अपनों को बढ़ावा देने वाले बीएलओ प्रेमनारायण को गांव के लोगों ने निलंबित करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: