नरकटियागंज (बिहार) की खबर (27 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (27 जनवरी)

कम निबंधन होने पर अवर निबंधन पदाधिकारी को हिदायत

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज अनुमण्डल स्थित शिकारपुर अवर निबंधन कार्यालय की समीक्षा करने पहँुचे निबंधन महानिरीक्षक सह आयुक्त उत्पाद चितरंजन सिंह ने बताया कि समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि कार्यालय में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष काफी राजस्व अर्जन हुआ है। इतना ही नहीं विगत वर्ष की अपेक्षा निबंधन की संख्या भी काफी घटी है जो चिन्ताजनक है। श्री सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। उन्होंने पूछे जाने पर बताया कि जून माह में बिचैलियों द्वारा पत्रकार पर हमला किया गया था। इस मामले में आगंे विभाग कौन सी कार्रवाई कर रहा है पूछे जाने पर निबंधन महानिरीक्षक चितरंजन सिंह ने बताया कि इस बात की जानकारी तो हमे नहीं दी गयी है। इसका मतलब है कि यहाँ कुछ खास है। श्री सिंह ने बताया कि अभी तक कुल एक हजार एक सौ पचासी निबंधन कम हुआ है। जिसके कारण विभाग का राजस्व घटा है, जाहिर है कि विभागीय अधिकारी स्थानीय अधिकारी बिचैलियो के कारण कर्मचारी और पत्रकारों से उलझते रहे है जिसके कारण बिहार सरकार का राजस्व घटा है। एक पत्रकार ने कहा कि आप उत्पाद विभाग के अधिकारी  भी है और विभागीय जमीन पर अतिक्रमण है तांे उन्होने कहा कि जमीन अतिक्रमण मुक्त करा ली जाएगी जिस तरह बगहा की जमीन अतिक्रमण मुक्त हुई है। जब संवाददाताओं ने अवर निबंधन पदाधिकारी शिकारपुर संे सम्पर्क करना चाहा तो वे अपने आवास में घुस गयी।

पंडई चैक के दूकान में ताला तोड़कर लाखों की फर्निचर चोरी

नरकटियागंज(पच) शिकारपुर थाना क्षेत्र में इनदिनों आपराधिक घटनाआंे में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। विगत दिनों प्रकाश नगर वार्ड नम्बर 11 में चोरों ने एक घर में घुसकर छड़ व गृह निर्माण सामग्र्री चोरी कर ली मुहल्ले के प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव ने चोरों को नहर तक खदेड़ा लेकिन वे फरार हो गये। जिसकी प्राथमिकी दर्ज लोगों ने नहीं कराई हैं । विगत रात्री पंडई चैक पर पन्ना लाल चैरसिया के मकान में किराया पर दूकान चलाने वाले रमेंश राम की दूकान का ताला तोड़कर मंगलवार की रात्री चोरों ने 4 पलंग, 4 टेबुल, 10 कुर्सी और 2 आलमीरा की चोरी कर ली गयी है। इस बावत पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ आवेदन मिला है, संबंधीत पदाधिकारी ड्यूटी पर निकले हुए थे।

बिचैलिए ने की ब्यूरोचीफ की पिटाई, मामला दर्ज

नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज निवासी बेतिया से प्रकाशित एक अखबार के  ब्यूरोचीफ की पिटाई कतिपय तत्वों ने अनुमण्डल कार्यालय परिसर की गयी। पुलिस सूत्र बताते है कि ब्युरो प्रभारी हितेन्द्र प्रताप शाही की संवादसंकलन के दौरान प्रभु चैबे के पुत्र समेत तीन युवकों ने उनकी पिटाई की। इस बावत हितेन्द्र प्रताप शाही ने प्रभारी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट, 10000दस हजार रूपये छीनने और भविष्य में जान मारने की धमकी भी दी गयी हैै। सनद रहे कि शिकारपुर अवर निबंधन कार्यालय में बिचैलिए ने एक पत्रकार मंजय लाल सत्यम की पिटाई दुव्र्यवहार किया था। जिसकी प्राथमिकी काण्ड 145/14 शिकारपुर थाना में दर्ज है। हालाकि पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पूछे जाने पर हितेन्द्र प्रताप शाही ने बताया कि उनके साथ ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अनुमण्डल, प्र£ण्ड, अंचल कार्यालय के बिलौलिए है। इस बाबत पुलिस के अधिकारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों को शीघ्र धर दबोचेगी। 

समारोहपूर्वक मनाया गया गणतंत्रता दिवस

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) राष्ट्रीय त्योहार 66 वें गणतंत्रता दिवस 26 जनवरी 2015 नरकटियागंज में समारोह पूर्वक पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरूआत अनुमण्डल पदाधिकारी कौशल कुमार ने अपने आवास व कार्यालय पर ध्वजारोहण से किया। उसके बाद अनुमण्डल पदाधिकारी कौशल कुमार, विधायक रश्मि वर्मा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार, अंचलाधिकारी, बीडीओ नीलम कुमारी, सीडीपीओ किरण सिन्हा, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी जगतानन्द राम, कार्यपालक दण्डाधिकारी शंभू कुमार, डीसीएलआर इस्तेयाक अली अंसारी, कोषागार पदाधिकारी, प्रखण्ड प्रमुख समतोला देवी, उप प्रमुख प्रेमनारायण ओझा, नप सभापति सुनिल कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी पूजा भारती व अन्य के साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा ध्वज विधिवत लहराया, ध्वज को सलामी दी गयी और राष्ट्रगान पेश किये गये। आजादी के वीर नायकों को याद किया गया, उनके गुणगान किये गए। ंअलीगढ पब्लिक स्कूल धर्मपुर साठी में निदेशक नबी आलम, शम्स टीचर ट्रेनिंग बीएड काॅलेज के निदेशक ने ध्वजारोहण किया, इन सबके अलावे विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण कर उसे सलामाी दी गयी।

शहीदों की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ से लोग परेशान

नरकटियागंज(पच) स्थानीय विधायक रश्मि वर्मा को हाई स्कूूल चैक पर स्थित सरदार भगत सिंह और हवलदार अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर छतरी लगाने की मांग को लेकर वहाँ के लोगों ने जैसे ही रोका, भाप्रसे अधिकारी सह एसडीओ नरकटियागंज कौशल कुमार ने लोगों के मुखातिब कहा कि वे जल्द ही इस दिशा में कार्य कर उनकी प्रतीमा के उपर छतरी लगाने का कार्य प्रारंभ करा देगें। इसके लिए लोगों को एक बार कार्यालय में आने को कहा गया। उल्लेखनीय है कि नरकटियागंज में हाईस्कूल चैक पर आजादी के दीवाने सरदार भगत सिंह और देश के सीमा के पहरेदार अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थापित हैं। गणतंत्रता दिवस के दिन उस रास्ते से गुजर रही विधायक रश्मि वर्मा से लोगों ने छतरी लगाने की उम्मीद लगायी। अनुमण्डल पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्य करने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्षम है। इस अवसर पर राजेन्द्र हजरा(पासवान) विनोद कुमार गुप्ता, अजय प्रसाद ने अनुण्डल पदाधिकारी से कहा कि अमर शहीदों की प्रतिमा की घेराबन्दी नहीं होने से असमाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को नुकसान पहँुचाया जा रहा है। उपर्युक्त स्थल का अतिक्रण कर, गंदगी फैलाई जा रही है। जिससे शहीदो का एक प्रकार से अपमान किया जा रहा हैं, जो उनके और समाजहित में उचित नहीं है।

अजय कुमार श्रीवास्तव निवेशक मंच के जिलाध्यक्ष मनोनित

नरकटियागंज(पच) भारतीय जनता पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सर्राफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि साठी गाँव निवासी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता अजय कुमार श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी के निवेशक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि अजय कुमार श्रीवास्तव के मनोनयन से संगठन को काफी मजबूती मिली है। इनके साथ जिला के अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य सम्मपन्न होगा। निवेशक मंच के नये अध्यक्ष के मनोनयन के उपरान्त विधायक रश्मि वर्मा, भाजपा नेता राघव शरण पाण्डेय के अलावे पार्टी कार्यकर्ता कृष्णा प्रसाद देवी लाल, मथुरा सिंह, शाहनवाज रिजवान, अशर्फी प्रसाद, मदन तिवारी, रामेश्वर सर्राफ, कन्हैया प्रसाद, अजीत सर्राफ, संजय जायसवाल, छोटन पाठक, मनोज पाण्डेय, अभिजीत आनन्द, ललन वर्णवाल, सुधीर जायसवाल,  और कान्ति देवी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दिया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: