दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल एमएन राय शहीद हो गए। कर्नल राय को सोमवार को ही गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता सम्मान प्रदान किया गया था। शहीद हुए कर्नल मुनींद्र नाथ राय 9, गोरखा राइफल्स से थे और 42, आरआर के कमांडिंग अफसर थे। उन्हें 26 जनवरी को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं और कमांडिंग अफसर कर्नल एमएन राय के अलावा एक अन्य अफसर, एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि त्राल के मिंडोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया था। इसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। सुरक्षाबलों को खबर मिली थी कि हिज्बुल का एक स्थानीय आतंकवादी अपने एक सहयोगी के साथ यहां आया हुआ है। इसके बाद अभियान शुरू किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें