प्रधानमंत्री शुक्रवार को हजारीबाग रेलवे स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 3.35 बजे वह हेलीकॉप्टर से स्टेशन परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। उसके बाद हजारीबाग-कोडरमा रेल लाइन का शुभारंभ करेंगे। स्टेशन का मुआयना करने के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही हजारीबाग और कोडरमा के बीच डीएमयू दौड़ने लगेगी।
उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। एसपीजी की टीम ने बुधवार को स्टेशन परिसर के अलावा रेल लाइन का भी निरीक्षण किया। वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी व्यवस्था का जायजा लिया। हजारीबाग स्टेशन पर बने हेलीपैड पर पीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें