बीजेपी के ज्यादातर विधायक मांझी के समर्थन में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

बीजेपी के ज्यादातर विधायक मांझी के समर्थन में


बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए बीजेपी राहत की खबर लेकर आई है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के ज़्यादातर विधायकों की राय है कि विधानसभा में जीतन राम मांझी के विश्वासमत का बीजेपी को समर्थन करना चाहिए. माना जाता है कि कल यानी वोटिंग से एक दिन पहले या ऐन वोटिंग के वक़्त बीजेपी मांझी सरकार के समर्थन का एलान कर सकती है. राज्यपाल ने मांझी को अपना बहुमत साबित करने के लिए 20 फरवरी तक का समय दिया है.  


बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में इस वक़्त कुल 233 विधायक हैं और इस समय बीजेपी के पास 87 विधायक हैं, ऐसे में अगर मांझी जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस में छोटा सेंध लगाने में भी कामयाब होते हैं कि वे विधानसभा में बहुमत साबित कर सकते हैं. जेडीयू मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पार्टी से बर्खास्त कर चुकी है. लेकिन जेडीयू में सब कुछ ठीक नहीं है. पार्टी के कुछ मंत्री और विधायक बागी हैं.



हालांकि, जेडीयू बहुमत होने का दावा करती है. बीते दिनों पार्टी के नेता और पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में राष्ट्रपति के सामने 130 विधायकों की परेड कराई थी.

कोई टिप्पणी नहीं: