निर्भया डॉक्युमेंट्री पर से हटे बैनः एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 मार्च 2015

निर्भया डॉक्युमेंट्री पर से हटे बैनः एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया

revoke-ban-on-nirbhaya-documentary-editors-guild-of-india
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सरकार से निर्भया गैंगरेप पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री के प्रसारण पर लगाए गए बैन को हटाने की मांग की है। इस डॉक्युमेंट्री में 2012 के निर्भया गैंगरेप और मर्डर के बाद की स्थिति को दर्शाया गया है। गिल्ड ने कहा है कि यह कदम गैरजरूरी था। 

गिल्ड ने अपने बयान में कहा कि डॉक्युमेंट्री 'इंडियाज़ डॉटर' में एक ऐसे परिवार के साहस, समझबूझ और उदारवादी सोच को दर्शाया गया है जो अपनी बच्ची के साथ हुई इस तरह की बर्बरता से पीड़ित है और जहां महिलाओं के प्रति दोषी समेत वकील एवं शिक्षित वर्ग का इस तरह का शर्मनाक रुख है। 

एडिटर्स गिल्ड ने अपने बयान में इस तर्क को खारिज किया जिसमें प्रतिबंध को न्याय के हित में और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाने की बात कही जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: