बिहार : थाईलैंड की राजकुमारी राजगीर पहुंचीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

बिहार : थाईलैंड की राजकुमारी राजगीर पहुंचीं


thailand-princess-reached-bihar
थाईलैंड की राजकुमारी बज्र कीतियामा अपनी दो दिवसीय बिहार यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को राजगीर पहुंचीं। उन्होंने यहां वेणुवन विहार जाकर भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की तथा राजगीर के नैसर्गिक सौंदर्य का अवलोकन किया। राजकुमारी कीतियामा सुबह राजगीर पहुंचीं और गृद्धकुट पर्वत तथा वेणुवन जाकर बौद्ध भिक्षु आयार्वांसु के सान्निध्य में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद राजकुमारी यहां के ऐतिहासिक स्थलों को भी निहारा। 

यहां के प्राकृतिक छंटा से प्रभावित राजकुमारी ने राजगीर की तारीफ करते हुए इसे अद्भुत स्थान बताया। राजकुमारी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।  उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजकुमारी बोधगया पहुंची थीं। वहां महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष की छांव में एक घंटे ध्यान-साधना करने के बाद मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की। 

कोई टिप्पणी नहीं: