गमांग बेटे सहित औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

गमांग बेटे सहित औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल


girdhar-gamang-joind-bjp
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधिर गमांग और उनके बेटे शिशिर गमांग गुरुवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्रियों और ओडिशा के नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। वरिष्ठ जनजातीय नेता बीते 43 वर्षो से कांग्रेस में थे। वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के खिलाफ सरकार में विश्वासमत के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ वोट दिया था, और उन्हीं के कारण वाजपेयी की सरकार गिर गई थी।

भाजपा में गमांग का स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामलाल, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, और राज्य भाजपा इकाई के प्रमुख के.वी. सिंघदेव और पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने किया। गमांग और उनके बेटे को सिंघदेव ने पहले टोपी पहनाई और फिर उन्होंने पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनने के लिए अपने मोबाइल से पार्टी के नंबर पर मिस्कॉल की। 

गमांग ने से कहा, "औपचारिक रूप से मैं भाजपा में आज शामिल हुआ हूं। मैं पार्टी में कोई पद नहीं चाहता और न ही राष्ट्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल में जगह की मांग करूंगा। लेकिन मैं पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निश्चित रूप से स्वीकार करूंगा।" कोरापुट निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से नौ बार सांसद रहे गमांग ने पिछले माह अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। 12 जून को नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इसी बीच भाजपा ने गुरुवार को 2014 के आम चुनाव में और विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीवारों की एक बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर चर्चा करना था।

कोई टिप्पणी नहीं: