जीतेन्द्र नाथ तथा विपिन कुमार चैरसिया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

जीतेन्द्र नाथ तथा विपिन कुमार चैरसिया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित

cpi logo
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जीतेन्द्र नाथ तथा पार्टी के शेखपुरा के जिला सचिव विपिन कुमार चैरसिया को पार्टी विरोधी काम करने, पार्टी की संपत्ति हड़पने, पार्टी के अन्दर गुटबाजी करने एंव वित्तीय अनियमितता के आरोप में पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आज यहां का॰ चक्रधर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न राज्य सचिवमंडल की बैठक में जिसमें राज्य कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण सदस्य भी उपस्थित थे, यह निर्णय लिया गया। 

आज यहां पार्टी के राज्य सचिवमंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जीतेन्द्र नाथ के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्रवाईयों, भ्रष्टाचार, पार्टी की संपत्ति हड़पने, पार्टी अनुषासन को भंग करने तथा पार्टी के अन्दर गुटबाजी करने के कई गंभीर आरोप थे। इन आरोप को लेकर उनके खिलाफ अनुषासन की कार्रवाई चल रही थी। इन आरोपों के बारे में उनका कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं आया। अतः  उन्हें पार्टी सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। 
जीतेन्द्र नाथ के खिलाफ जो आरोप लगे हैं उनमें अनेक मामले में पार्टी के शेखपुरा जिला सचिव विपीन कुमार चैरसिया भी शामिल थे। इसलिए उन्हें भी पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: