विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (18 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (18 जून)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुप्ता होंगे

vidisha map
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को देश के अन्य जिलो के साथ-साथ विदिशा जिले में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित ततसंबंधी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता होंगे। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय प्रागंण में आयोजित योग कार्यक्रम के मददेनजर की जाने वाली तैयारियों का गुरूवार को जायजा लिया। इस अवसर पर विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा, शैक्षणिक संस्था की प्राचार्य श्रीमती चारूलता सक्सेना भी साथ मौजूद थी। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थी और अन्य के लिए तमाम प्रबंध आयोजन पूर्व सुनिश्चित किए जाए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नेमा ने बताया कि मंच के सामने छह तखत लगाए जाएंगे जिन पर योग में माहिर गुरूजनों के द्वारा किए जाने वाले आसनो को देखते हुए विद्यार्थीगण योग करेंगे। योग कार्यक्रम 21 जून की प्रातः सात बजे से प्रारंभ होगा जो 7.35 बजे तक जारी रहेगा। विद्यार्थी और आमजनों से आग्रह किया गया है कि वे साढे छह बजे तक आयोजन स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।  

दबंगो से मुक्त कराए गए चार हेण्ड पंप 

ग्राम पंचायत पिपरियाअजीत के ग्राम गोरैयाखेडा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा खनन कराए गए चार हेण्ड पंपो पर विगत कई वर्षो से ग्राम के सम्पन्न दबंगो के द्वारा कब्जा कर लिया गया था की शिकायत विदिशा  एसडीएम श्री आरपी अहिरवार को प्राप्त होने पर उन्होंने अविलम्ब दस्ते को ग्राम गोरैयाखेडा भेजा। दल में अतिरिक्त तहसीलदार श्री केएन ओझा, करारिया थाना प्रभारी अरूणा सिंह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ श्री मेहता शामिल थे। दल ने ग्राम गोरैयाखेडा के चार हेण्ड पंपो पर दबंगो द्वारा किए गए अतिक्रमण से मुक्त कराया। एसडीएम श्री अहिरवार ने बताया कि हेण्ड पंपो में मशीन डालकर पानी का निज उपयोग किया जा रहा था इस प्रकार उक्त कृत्य ग्राम के राकेश मीना, शैतान सिंह, लक्ष्मण सिंह और तुलसीराम के द्वारा किया जा रहा था। संबंधितों पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। 

ई-स्टाम्पिंग एवं पंजीयन कार्य जुलाई से

विदिशा जिले में भी ई-स्टाम्पिंग एवं पंजीयन (सम्पदा) परियोजना एक जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी। वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री एके सिंह ने जानकारी देेते हुए बताया है कि जिले में इसके लिए तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। विदिशा जिले में 33 सर्विस प्रोवाइडर को लायसेंस जारी किए जा चुके है इसके अलावा 23 आवेदन वैरीफिकेशन प्रक्रिया की प्रोसेस में है। 

ई-पंजीयन से फायदे
वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री सिंह ने ई-पंजीयन से रजिस्ट्री कराने वालो को होने वाले फायदे के संबंध में बताया कि कोई भी, कहीं से भी कभी भी अपनी पंजीयन प्रक्रिया आरंभ कर अपनी लिखत भी टाईप करा सकेगा, आमजन को अपनी सम्पत्ति का सही-सही मूल्य पता चल सकेगा, दस्तावेंजो की सर्च एवं सत्य प्रतिलिपि तत्काल एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। दस्तावेंजो का इण्डेक्स अपने आप बन जाएगा। सभी प्रकार के गोशवारे एवं जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा स्टाम्प के गटठो से छुटकारा मिल जाएगा।

अजमेर तीर्थ दर्शन हेतु आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के तीर्थ यात्री 14 जुलाई को अजमेर तीर्थ दर्शन हेतु हबीबगंज भोपाल स्टेशन से रवाना होगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री राजीवनंदन श्रीवास्तव ने बताया कि अजमेर तीर्थ दर्शन के लिए जिले से 78 तीर्थ यात्रिओं का चयन किया जाना है। अजमेर दर्शन के इच्छुक तीर्थ यात्री अपने आवेदन छह जुलाई तक नजदीक के तहसील कार्यालय में जमा कर सकते है। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन प्रणाली से तीर्थ यात्रिओं का चयन किया जायेगा। तीर्थ यात्रिओं के साथ दो अनुरक्षक भी जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: