सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (18 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (18 जून)

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में डा.आर.के.गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीहोर, डाॅ.दयाराम अहिरवार जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. गिरीष जोषी सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय सीहोर समस्त ब्लाक मेडिकल आफिसर, तथा समस्त नोडल अधिकारी के साथ जिले के कर्मचारी उपस्थित थे। 

निर्धारित समय पर डाॅक्टर ओपीडी में रहें
बैठक में कलेक्टर ने सख्त लहजे में निर्देशित किया कि ओपीडी के लिए निर्धारित समय पर डाॅक्टर अनिवार्यत ओपीडी में रहना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

अवैध पैसा वसूली पर होगी दंडात्मक कार्यवाही
कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय अस्पतालों में किसी भी प्रकार के आॅपरेशन अथवा इलाज के लिए किसी भी स्तर के अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा अवैध पैसा वसूली की शिकायत पाई गई तो संबंधित के विरूध्द आपराधिक प्रकरण दर्ज कराकर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कार्य में संलिप्त लोगों को शर्म आनी चाहिए पीडित मानवता की सेवा हेतु शासन पर्याप्त वेतन और सुविधा उपलब्ध कराता है इसके बावजूद इस तरह का कार्य मानवता के विरूध्द अपराध है और यह अपराध मेरी नजरों में अक्षम्य है। बैठक में जिले मे चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डाॅ. खाडे द्वारा परिवार कल्याण के अस्थाई साधन (पीपीआईयूसीडी) लगाये जाने बाबत समस्त चिकित्सक, ए.एन.एम.एल.एच.व्ही. को प्रषिक्षण लेने एवं इस क्षेत्र मे कार्य करने हेतु निर्देषित किया गया। बैठक में कलेक्टर डाॅ. खाडे ने पी.सी.एंड पी.एन.डी.टी.अधिनियम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अल्ट्रासोनोग्राफी मषीनों पर ट्रेकर डिवाईस(एक्टिव ट्रेक/साईलेंट आब्जर्वर)स्थापित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिषा निर्देष दिए तथा मार्गदर्षिका अनुसार समयावधि मे ट्रेकर डिवाईस(एक्टिव ट्रेक/साईलेंट आब्जर्वर) स्थापित न करने पर संस्था का पंजीयन निरस्त करने हेतु निर्देषित किया।

मनरेगा परिषद से सीहोर जिले के प्रभारी ने की कार्यों की समीक्षा
  • कृषि आधारित कार्य प्रारंभ करने तथा अपूर्ण को पूर्ण करने के दिये निर्देश

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिले मंे अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने, मजदूरी भुगतान समयावधि मंे किये जाने तथा योजनान्तर्गत दिशा निर्देशों के परिपालन की समीक्षा के लिये राज्य रोजगार गारंटी परिषद् द्वारा सीहोर जिले के लिये नियुक्त प्रभारी श्री महेश सोनी द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष मंे गत दिवस उपस्थित होकर क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ आर आर भोंसले, परियोजना अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जनपद पंचायत के समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री, वरिष्ठ डाटा मैनेजर, सहायक कृषि उद्यानिकी, आॅडीटर, लेखापाल तथा संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 

निर्देश जो दिए गए
योजना की समीक्षा के दौरान श्री सोनी ने महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य योजनाओं के कन्वर्जेन्स से निर्माणाधीन ई-कक्ष एवं पचायत भवन को 15 अगस्त तक शतप्रतिशत् पूर्ण करने को कहा तथा जिन ग्राम पंचायतों मंे शतप्रतिशत् कार्य पूर्ण हो चुके है वहां सीसी जारी करते हुए कृषि एवं कृषि आधारित कार्य प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिए। जनपद पंचायतों मंे लेबर बजट के विरूद्ध सृजित मानव दिवस संख्या एवं प्रतिशत, जनपद पंचायतों मंे ग्राम पंचायतों के अनुरूप कार्य पर आ रहे औसत मजदूरों की संख्या, जिन ग्राम पंचायतों मंे रोजगार नही दिया जा रहा है, ग्राम पंचायतों मंे अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्य, एसओपी में अनुमोदित कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति, पोर्टल पर मस्टर रोल की फीडिंग, लंबित फण्ड ट्रांसफर आॅर्डर, मजदूरी एवं सामग्री का अनुपात बिन्दु पर इस दौरान समीक्षा की गई तथा इन्हे अधिनियम के मापदण्डों के अनुरूप संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये। 

इछावर एवं आष्टा की 16 ग्राम पंचायतांे को मिला आंगनवाडी का लाभ, 44.76 लाख रूपये प्रथम किश्त के रूप  में जारी
महिला एवं बाल विकास के लिये आंगनवाडियों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है जिसको देखते हुए जनपद पंचायत आष्टा में 9 ग्राम पंचायतों तथा जनपद पंचायत इछावर में 7 ग्राम पंचायतों मंे स्टेण्डर्ड एस्टीमेट के आधार पर आंगनवाडी निर्माण किये जाने के लिये 44.76 लाख की प्रथम किश्त जारी की गई है। 

इन ग्राम पंचायतों में होगा निर्माण
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ आर आर भोंसले ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे उत्कृष्ठ आगंनवाडी निर्माण को अनिवार्य किया गया है तथा केाई भी ग्राम पंचायत आंगनवाडी विहीन नही होगी। इसको देखते हुए जनपद पंचायत आष्टा की ग्राम पंचायत खामखेडा बैजनाथ 1 एवं 2 के ग्राम खामखेडा बैजनाथ, ग्राम पंचायत कातला 1 के ग्राम धीमाखेडी, ग्राम पंचायत सामरीबांेंदा 1 के ग्राम उमरदड तथा सामरीबोंदा 2 के ग्राम कोटियानाला, ग्राम पंचायत खडीहाट, अरनिया जौहरी एवं बागेर में आंगनवाडी निर्माण के लिये 3.12 लाख के मान से प्रथम किश्त की राशि जारी की गई है। इसी तरह जनपद पंचायत इछावर की ग्राम पंचायत मोहनपुरलेंडी को 2.52 लाख, ग्राम पंचायत रामनगर को 1.80 लाख, नरसिंहखेडा को 3.12 लाख, धामंदा को 2.52 लाख, सेमली जदीद को 1.80 लाख, दिवडिया को 3.12 लाख एवं ग्राम पंचायत सिराडी के ग्राम कल्याणपुरा मंे आंगनवाडी निर्माण के लिये 1.80 लाख की प्रथम किश्त जारी की गई है। 

मनरेगा परिषद से सीहोर जिले के प्रभारी ने की कार्यों की समीक्षा, कृषि आधारित कार्य प्रारंभ करने तथा अपूर्ण को पूर्ण करने के दिये निर्देश

sehore news
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिले मंे अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने, मजदूरी भुगतान समयावधि मंे किये जाने तथा योजनान्तर्गत दिशा निर्देशों के परिपालन की समीक्षा के लिये राज्य रोजगार गारंटी परिषद् द्वारा सीहोर जिले के लिये नियुक्त प्रभारी श्री महेश सोनी ने दिनांक 17.06.2015 को जिला पंचायत सभाकक्ष मंे उपस्थित होकर क्रियान्वयन का हाल जाना। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ आर आर भोंसले के साथ परियोजना अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जनपद पंचायत के समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री, वरिष्ठ डाटा मैनेजर, सहायक कृषि उद्यानिकी, आॅडीटर, लेखापाल तथा संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। 

यह निर्देश दिये -
श्री सोनी ने योजना की समीक्षा करते हुए महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य योजनाओं के कन्वर्जेन्स से निर्माणाधीन ई-कक्ष एवं पचायत भवन को 15 अगस्त तक शतप्रतिशत् पूर्ण करने को कहा, जिन ग्राम पंचायतों मंे शतप्रतिशत् कार्य पूर्ण हो चुके है वहां सीसी जारी करते हुए कृषि एवं कृषि आधारित कार्य प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिए। जनपद पंचायतों मंे लेबर बजट के विरूद्ध सृजित मानव दिवस संख्या एवं प्रतिशत, जनपद पंचायतों मंे ग्राम पंचायतों के अनुरूप कार्य पर आ रहे औसत मजदूरों की संख्या, जिन ग्राम पंचायतों मंे रोजगार नही दिया जा रहा है, ग्राम पंचायतों मंे अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्य, एसओपी में अनुमोदित कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति, पोर्टल पर मस्टर रोल की फीडिंग, लंबित फण्ड ट्रांसफर आॅर्डर, मजदूरी एवं सामग्री का अनुपात बिन्दु पर इस दौरान समीक्षा की गई तथा इन्हे अधिनियम के मापदण्डों के अनुरूप संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये। 

जनपद पंचायत इछावर एवं आष्टा की 16 ग्राम पंचायतांे को मिला आंगनवाडी का लाभ
  • 44.76 लाख रूपये प्रथम किश्त के रूप  में जारी 

महिला एवं बाल विकास के लिये आंगनवाडियों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसको देखते हुए जनपद पंचायत आष्टा में 9 ग्राम पंचायतों तथा जनपद पंचायत इछावर में 7 ग्राम पंचायतों मंे स्टेण्डर्ड एस्टीमेट के आधार पर आंगनवाडी निर्माण किये जाने के लिये 44.76 लाख की प्रथम किश्त जारी की गई है। 

इन ग्राम पंचायतों में होगा निर्माण -
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ आर आर भोंसले ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे उत्कृष्ठ आगंनवाडी निर्माण को अनिवार्य किया गया है तथा केाई भी ग्राम पंचायत आंगनवाडी विहीन नही होगी। इसको देखते हुए जनपद पंचायत आष्टा की ग्राम पंचायत खामखेडा बैजनाथ 1 एवं 2 के ग्राम खामखेडा बैजनाथ, ग्राम पंचायत कातला 1 के ग्राम धीमाखेडी, ग्राम पंचायत सामरीबांेंदा 1 के ग्राम उमरदड तथा सामरीबोंदा 2 के ग्राम कोटियानाला, ग्राम पंचायत खडीहाट, अरनिया जौहरी एवं बागेर में आंगनवाडी निर्माण के लिये 3.12 लाख के मान से प्रथम किश्त की राशि जारी की गई है। वहीं जनपद पंचायत इछावर की ग्राम पंचायत मोहनपुरलेंडी को 2.52 लाख, ग्राम पंचायत रामनगर को 1.80 लाख, नरसिंहखेडा को 3.12 लाख, धामंदा को 2.52 लाख, सेमली जदीद को 1.80 लाख, दिवडिया को 3.12 लाख एवं ग्राम पंचायत सिराडी के ग्राम कल्याणपुरा मंे आंगनवाडी निर्माण के लिये 1.80 लाख की प्रथम किश्त जारी की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: