शिविर से 424 हितग्राही लाभांवित हुए
विदिशा नगरपालिका क्षेत्र में निवासरत नागरिकों की मूलभूत और सार्वजनिक समस्याओं के निदान हेतु निकायों के वार्डो मेें विशेष शिविरों का आयोजन जारी है। इन शिविरो में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपचार केम्प का भी आयोजन किया जा रहा है। डंडापुरा के पटेल गार्डन में आज सम्पन्न हुए शिविर में 424 हितग्राही मौके पर लाभांवित किए गए है। शिविर का विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर, एसडीएम श्री आरपी अहिरवार, समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन, श्री संदीप सिंह डोंगर और ग्यारसपुर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा ने जायजा लिया। आज सम्पन्न हुए शिविर में चार निःशक्तजनों को मौके पर ट्रायसाइकिल प्रदाय की गई जिसमें पेढ़ी के श्री अरमान खाॅन, किले अन्दर के श्री मोहन विश्वकर्मा, पान बाग के श्री रोहित धाकड़ और डंडापुरा के श्री सुदीप शामिल है। शिविर में शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई वही योजनाओं पर आधारित फोल्डरों का भी वितरण किया गया। आज सम्पन्न हुए शिविर में घरेलू कामकाजी चालीस महिलाओं को परिचय पत्र जारी किए गए। इसके अलावा 110 हितग्राहियों को एपीएल राशन कार्ड वही छह हितग्राहियों के विद्युत देयको में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों द्वारा सुधार किया गया है। वार्ड के 19 हितग्राहियों ने शौचालय निर्माण, फेरी वालो के दस और 17 विभिन्न प्रकार की पेंशन संबंधी आवेदनों का भी निराकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित शिविर में 218 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया और उन्हें आवश्यक दवाईयां निःशुल्क प्रदाय की गई। शिविर स्थल पर तहसीलदार श्री रविशंकर राय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिले में 19 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले की तहसीलो मंे स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर मंगलवार की प्रातः आठ बजे दर्ज की गई वर्षानुसार जिले में 19 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कुरवाई तहसील को छोड़कर अन्य सभी तहसीलो में वर्षा हुई थी। जिले में अब तक 55.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वही गतवर्ष उक्त अवधि में 54.9 मिमी औसत वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मंगलवार की प्रातः जिन तहसीलो में वर्षा दर्ज की गई है। उनमें से विदिशा में 45.2 मिमी, बासौदा में 34.4 मिमी, गुलाबगंज एवं नटेरन में क्रमशः 26-26 मिमी, सिरोंज में 12 मिमी, ग्यारसपुर में छह और लटेरी में चार मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
जन सुनवाई में 55 आवेदनों का निराकरण
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के मार्गदर्शन में आहूत जनसुनवाई कार्यक्रम में आज कुल 170 आवेदको ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। जिसमें से डिप्टी कलेक्टर श्री राजीवनंदन श्रीवास्तव के द्वारा 55 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया है शेष आवेदन संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु प्रेषित किए गए है।कलेक्टर न्यायालय कक्ष में सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के डीई श्री समीर शर्मा, तहसीलदार श्री रविशंकर राय के अलावा विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद थे।
भारमुक्त
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले में पदस्थ सहायक आपूर्ति और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने के फलस्वरूप उन्हें भारमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में उल्लेख है कि सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री अरूण तिवारी का सागर और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती मीना सोनी का स्थानांतरण शहडोल हो जाने के कारण नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने हेतु संबंधितों को भारमुक्त किया गया है।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का दौरा आज
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्य द्वय 24 जून को विदिशा आएंगे। राज्य वित्त आयोग द्वारा विदिशा जिले का प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम इस प्रकार से है। बुधवार की प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक विदिशा जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत हांसुआ का भ्रमण, प्रातः 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतो तथा पंचायतों के अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ विचार विमर्श करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जिलाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों के साथ चर्चा एवं सुझावों पर विचार विमर्श तथा दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक स्थानीय सांसद, विधायक, अध्यक्ष नगरपालिका एवं नगर परिषद तथा नगरीय निकायो के अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा एवं सुझाव पर विचार विमर्श करेंगे। शाम चार बजे से शाम पांच बजे तक जिलाध्यक्ष एवं जिले की समस्त नगरीय निकायो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से विचार विमर्श तदोपरांत निकाय क्षेत्र का भ्रमण उपरांत शाम छह बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक 25 को
कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री एमबी ओझा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक 25 जून को आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्टेªट के सभाकक्ष मंे पूर्वान्ह 12 बजे से प्रारंभ होगी।अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित समिति के सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे नियत समय पर बैठक में समुचित जानकारियों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
27 प्रकरणों में आर्थिक मदद जारी
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले की तहसीलो में दर्ज 27 प्रकरणो में आरबीसी के प्रावधानो के तहत आर्थिक मदद जारी कर दी है। जारी आदेश में उल्लेख है कि सर्पदंश के छह प्रकरणों में मृतक के निकटतम परिजन को क्रमशः पचास-पचास हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी की है जिन हितग्रहियों को राशि जारी की गई है उनमें सिरोंज तहसील के गोपालनगर की श्रीमती सूरत बाई की मृत्यु हो जाने पर मृतिका के पति पति श्री बाबू लाल को, ग्राम विषयपुर की श्रीमती मीना बाई की मृत्यु हो जाने पर मृतिका के पति श्री वनफूल को, विदिशा तहसील के ग्राम गढ़ला के श्री विजय सिंह की मृत्यु होेने पर मृतक की पत्नी श्रीमती लक्ष्मीबाई को और विदिशा नगर के श्री अमरचंद की मृत्यु उपरांत मृतक की पत्नि श्रीमती ममता बाई को, बासौदा तहसील के ग्राम उदयपुर निवासी श्री श्रवण की मृत्यु होेने पर मृतक की पत्नी श्रीमती शगुनबाई और नटेरन की शिखा की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर मृतिका के पिता श्री रूप सिंह को आर्थिक मदद जारी की गई है। पानी में डूबने से मृतको के जिन वैध वारिसो को क्रमशः एक-एक लाख रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है उनमें भोपाल के तरूण की मृत्यु उपरांत मृतक के पिता श्री तुलसीदास, कु तारा की मृत्यु होेने पर मृतिका के पिता श्री महेश लोहिया को, ग्राम गमाखर के श्री पतीराम की मृत्यु उपरांत मृतक की माता श्रीमती श्यामबाई को, ग्राम लतोरा के श्री राहुल की मृत्यु हो जाने पर मृतक की पिता श्री अजब सिंह को, ग्राम रहमानपुर के श्री विजय सिंह की मृत्यु हो जाने पर मृतक के पिता श्री कालूराम को, ग्राम सतपाडा के श्री नंदराम की मृत्यु होेने पर मृतक के पिता श्री चेतु सहरिया और ग्राम झंकारिया के श्री राजा की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने के कारण मृतक के पिता श्री मजबूत सिंह को आर्थिक मदद जारी की गई है। आंधी, तूफान, वर्षा से पीडि़त जिन हितग्राहियों को आर्थिक मदद जारी की गई है उनमें विदिशा तहसील के ग्राम अमाछावर के श्री मुन्नालाल को दो हजार तीन सौ रूपए, कलाबाई को एक हजार रूपए और श्री रामनाथ सिंह को डेढ़ हजार रूपए की, ग्राम चिडौरिया के श्री शंकर सिंह को एक हजार नौ सौ रूपए, ग्राम बल्लाखेडी के श्री ठाकुर सिंह को पांच हजार पांच सौ रूपए, ग्राम कुंआखेडी के श्री सौरभ पुत्र हजरत को चार हजार रूपए की, बासौदा तहसील के ग्राम खेरूआ निवासी श्री लक्ष्मण प्रसाद को एक हजार नौ सौ रूपए, बासौदा के श्री प्रेम सिंह को तीन हजार नौ सौ रूपए, आटासेमर के गंगाराम को और श्री भैयालाल को क्रमशः तीन हजार दो सौ रूपए, स्वरूपनगर की श्रीमती ज्योति कुशवाह को तीन हजार नौ सौ रूपए, त्योंदा तहसील के ग्राम सोसेरा निवासी श्री अरूण लोधी को एक हजार नौ सौ रूपए, ग्राम खेरोदा के श्री बैजनाथ को एक हजार नौ सौ रूपए और ग्यारसपुर तहसील के ग्राम मोहम्मदगढ़ निवासी श्री मदनलाल को दो हजार रूपए की आर्थिक सहायता जारी की गई है।
ई-पंजीयन कार्य प्रणाली से अवगत हुए
विदिशा जिले में एक जुलाई से ई-पंजीयन एवं ई-स्टाम्पिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उक्त प्रक्रिया के क्रियान्वयन सहभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री अरूण सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को ई-पंजीयन प्रणाली की विस्तृत जानकारी पावर पाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी गई। विदिशा के वार सभागार में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी अधिवक्तागण एवं उनके सहायक, पक्षकारो, स्टाम्प वेण्डर्स, दस्तावेज लेखा एवं पब्लिक नोटरी उपस्थित थे।वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री सिंह ने संबंधितों को विभागीय बेवसाइट ूूूण्उचपहतण्हवअण्पद पर यूजर आईडी बनाने की प्रक्रिया विभागीय बेवसाइट पर सम्पदा में नए उपयोगकर्ता पर क्लिक करने से सभी आवश्यक जानकारियां जैसे नाम, उम्र, पिता का नाम, ई-मेल आईडी, पता, आईडी कार्ड नम्बर, मोबाइल नम्बर आदि की जानकारियों को अंकित किया जाएगा तदोपरांत उपयोगकर्ता का यूजर आईडी बन सकेगा। एक यूजर आईडी को भविष्य मंे कितनी बार भी उपयोग किया जा सकता हैै। श्री सिंह ने अधिवक्तागण एवं अन्य की समस्याओं का समाधान भी किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें