- शांतन्नु माहेश्वरी, मैसीडोन डी’मेलो एवं निमित कोटियन ने ‘द ग्रेट इंडियन माॅल’ में अपने परफाॅर्मेंस से सभी प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया!
बिंदास शो ‘‘वल्र्ड आॅफ डांस’ के शांतन्नु माहेश्वरी, मैसीडोन डी’मेलो एवं निमित कोटियन की तिकड़ी ने चार शहरों की आयोजित यात्रा का दिल्ली अगला हिस्सा था। इन्होंने अपने चमत्कारिक नृत्य कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस नृत्य प्रदर्शन ने न सिर्फ सभी उपस्थित प्रशंसकों का मनोरंजन किया, बल्कि उनके समक्ष इन बच्चों के इस प्रतिष्ठित ‘वल्र्ड आॅफ डांस 2015’ में अपने देश के प्रतिनिधित्व के स्वप्न की कहानी को भी प्रस्तुत किया। इस टुªप ने हिप हाॅप, लाॅकिंग के भिन्न तत्वों, पाॅपिंग, फ्रीस्टाइल की अपनी अनूठी शैली को विकसित करने एवं इसमें महारथ हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम किया है। इस अवसर पर प्रशंसकों को एक ऐसे परफाॅर्मेंस का साक्षी बनने का मौका प्राप्त हुआ, जिसमें इनके डांस के अनूठे जुनून की प्रतिध्वनि स्पष्ट तौर पर परिलक्षित हुई।
अपनी उत्तेजना को अभिव्यक्त करते हुए शांतन्नु माहेश्वरी ने कहा कि, ‘‘हम तीनो सदैव ही ‘वल्र्ड आॅफ डांस’ स्पर्धा में प्रदर्शन करने एवं अपने डांस के जुनून को पूरी शिद्दत से जीवंत करने के स्वप्न को देखा करते थे। एवं अब बिन्दास नाच के साथ हमारा सपना सच हो रहा है। हमने सभी लोगों से भरपूर प्रोत्साहन एवं समर्थन प्राप्त करने के लिए दिल्ली की यात्रा की है, जिससे हमें डांस के इस अंतर्राष्ट्रीय मक्का में बेहतर प्रदर्शन करने मेें मदद मिलेगी।’’
मैसीडोन डि’मेलो ने कहा कि, ‘‘वल्र्ड आॅफ डांस एक अत्यंत प्रतिष्ठित मंच है एवं यहां पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हम सभी के लिए अतिशय गौरव का क्षण होगा। दिल्ली मेें आज प्राप्त हुए प्रदर्शन के अवसर ने हमें अपने जुनून को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच प्रदान किया है एवं यहां पर प्रशंसकगण भी काफी स्वागतकारी एवं अद्भुत रहे हैं। यह वास्तव में बेहद उपयुक्त किस्म का प्रोत्साहन है, जिसकी ‘एलए’ जाने के पहले हमें विशेष आवश्यकता है।’’
इस वक्तव्य में अपने संपुट का समावेश करते हुए इस तिकड़ी के तीसरे सदस्य निमित कोटियन ने कहा कि, ‘‘दिल्ली के लोग काफी उत्साहित थे एवं यहां पर प्राप्त होने वाले असाधारण प्रतिसाद से हमें ‘वल्र्ड आॅफ डांस’ में और अधिक समर्पण के साथ प्रयास करने में सहायता मिलेगी। अब हम सभी अंतिम चरण पर नजर जमाए हुए हैं और यह चाहते हैं कि लोग हमारे प्रदर्शन पर गर्व करें।’’
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें