कुछ दिन पूर्व दिल्ली के मुनक नहर में प्रिंस और यश की मौत को पानी में डूबने से मौत बताया गया था , लेकिन वास्तविक रूप से दोनों की हत्या उसके दोस्तों ने करके उसको हादसे का रंग देने का प्रयत्न किया था । थाना समयपुर बादली पुलिस ने फर्जी गबाह के आधार पर वैज्ञानिक सबूतों को दरकिनार करते हुए हत्यारे को बचाने की कोशिश की थी । लेकिन दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने 3 हत्यारे को किया गिरफ्तार । केजरीवाल ने क्राईमब्रांच के अधिकारियों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए अबतक उसकी पीठ नहीं थपथपाई । इस काम के लिए हम क्राईमब्रांच के अधिकारियों को सैल्यूट करते हैं ।
यह हम सब की कमी है कि हम पुलिस द्वारा अपराधमुक्त समाज हेतु किये गए सही काम पर न तो उनका समर्थन करते हैं , नहीं ही उनका पीठ थपथपाते हैं , जो गलत बात है । यदि हम पुलिस के गलत कार्य की निंदा करते हैं तो सही कार्य का हमें समर्थन करनी चाहिए ताकि पुलिस के आत्मबल की वृद्धि हो तथा जिन पुलिस अधिकारियों की मानसिकता कलुषित हो चुकी है उनको भी सही कार्य करने की प्रेरणा मिल सके ।
आमोद शास्त्री ।
दिल्ली ।
मोब= 9818974495 & 9312017281

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें