रेणुका शहाणे,सत्या मांजरेकर,अनुराधा मुखर्जी ,एकता जैन और संचिति सकट कैंसर पीड़ित बच्चों के स्कालरशिप इवेंट में पहुंचे। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

रेणुका शहाणे,सत्या मांजरेकर,अनुराधा मुखर्जी ,एकता जैन और संचिति सकट कैंसर पीड़ित बच्चों के स्कालरशिप इवेंट में पहुंचे।

renuka-shahane-reach-cancer-pataint-kids-hospital
एंजेल प्रोडक्शन और ब्लू ऑय प्रोडक्शंस की मराठी फिल्म जाणिवा को निर्माता मिलिंद विष्णु ,अरविन्द कुमार ,रेशमा विष्णु और एक्टर सरमन जैन ने बनाया है जो ३१ जुलाई को समस्त महाराष्ट्र में रिलीज़ होगी।इस फिल्म के कलाकार रेणुका शहाणे ,सत्या मांजरेकर और अनुराधा मुखर्जी कोलाबा के ताज होटल में निर्माता अरविन्द कुमार और मिलिंद विष्णु के साथ पहुंचे। वहां इनलोगों ने कैंसर से पीड़ित बच्चों से मुलाकात की और बाद में स्कालरशिप के चेक बांटे वहां के हेड डॉक्टर श्रीपद बनावली के साथ मिलकर। 

इस इवेंट में पहली बार ऐसा हुआ है की एक बच्चा जिसका नाम प्रभात भार्गव था वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़कर आज कैंसर का ही डॉक्टर बना है और इसी हॉस्पिटल में काम कर रहा है। संचिति सकट ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए दो गीत भी गाये। एकता जैन ने बच्चों को जोक्स सुनाये और उनके साथ फोटो खींची।जाणिवा फिल्म के निर्माता अरविन्द कुमार इस इवेंट में आकर इतने भावुक हो गए की उन्होंने भी वहीँ पे चेक काटकर डोनेशन दे दिया टाटा हॉस्पिटल को। 

कोई टिप्पणी नहीं: