12वीं कक्षा के अंको की इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए जरूरत नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

12वीं कक्षा के अंको की इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए जरूरत नहीं

इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ  इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अगले साल यानी 2016 से उन्हें आईआईटी के अलावा किसी दूसरे इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए 12वीं परीक्षा के मार्क्स की जरूरत नहीं पड़ सकती है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय अगर सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) के प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो ऐसा मुमकिन हो सकता है। दूसरी तरफ अगले साल से इंजीनियरिंग परीक्षा थोड़े समय से पहले आयोजित कराए जा सकते हैं। दरअसल इस बार इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए कई बोर्ड्स के छात्रों ने स्कोर्स जमा करने में देरी की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो NIT जैसे संस्थान में 12वीं के मार्क्स मान्य नहीं रह जाएंगे। 12वीं के स्कोर्स से उन छात्रों को सीट का नुकसान भी झेलना पड़ता है जिनकी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे देर से आते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के हितों का ध्यान रखते हुए यह प्रस्ताव पारित हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: