विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अगस्त)

ईव्हीएम मशीनो की कमीशनिंग आज

vidisha news
विदिशा नगरपालिका के निर्वाचन 2015 में उपयुक्त होने वाली कमीशनिंग पांच अगस्त को की जाएगी। कि जानकारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर विदिशा श्री आरपी अहिरवार ने बताया कि ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य एसएसएल जैन काॅलेज में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। उक्त कार्यवाही के दौरान राजनैतिक दलो के अध्यक्ष, प्रतिनिधि और अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचक अभिकर्ता उपस्थित होकर कार्यवाही का अवलोकन कर सकते है। 
              
एक मतदान केन्द्र पर पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्या बराबर

विदिशा निकाय निर्वाचन के लिए मतदान 12 अगस्त को होगा। निकाय क्षेत्र के एक लाख 11 हजार 592 मतदाता 136 मतदान केन्द्रों पर अपने मतो का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरूष मतदाता 58 हजार 358 और महिला मतदाताओं की संख्या 53 हजार 234 शामिल है।  उपखण्ड एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री आरपी अहिरवार ने मतदान केन्द्रवार मतदाताओं की संख्या संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है जिसके अनुसार वार्ड-27 में मतदान केन्द्र-92 ईको सेन्टर विदिशा सामान्य वनमण्डल डिपो दुर्गानगर (पश्चिमी खण्ड) में कुल 816 मतदाता है इस मतदान केन्द्र पर पुरूष 408 और महिला मतदाता 408 है अर्थात दोनो की संख्या बराबर है। 

सर्वाधिक एवं न्यूनतम
वार्ड-30 के मतदान केन्द्र क्रमांक 105 ट्रिनिटी कान्वेट स्कूल कक्षा स्टेण्डर्ड दो डी विदिशा मतदान केन्द्र पर सर्वाधिक मतदाता कुल 1347 अपने मतो का प्रयोग करेंगे जिसमें पुरूष 733 एवं महिला मतदाता 614 शामिल है। जबकि सबसे कम वार्ड-33 के मतदान केन्द्र क्रमांक 113 ज्ञान ज्योति पब्लिक मीडिल स्कूल बंटीनगर नवीन में कुल 413 मतदाता मतदान करेंगे जिसमें पुरूष 228 और महिला मतदाताओं की संख्या 125 शामिल है। 

महिला मतदाता ज्यादा
निकाय के नौ मतदान केन्द्र ऐसे है जहां पुरूषो की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमंे वार्ड-चार का मतदान केन्द्र महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल अरिहंत बिहार फेस-1 मेन रोड विदिशा में कुल 887 मतदाता है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 441 है जबकि पुरूष मतदाताओं की संख्या 436 है। इसी प्रकार वार्ड-11 का मतदान केन्द्र मानस शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गुलाब वाटिका में कुल मतदाताओं की संख्या 867 है जिसमें महिला मतदाता 434 और पुरूष मतदाता 433 शामिल है। वार्ड-16 का मतदान केन्द्र महाराष्ट्र समाज भवन (पश्चिमी खण्ड) पेढ़ी में कुल 837 मतदाता है यहां महिला मतदाताओं की संख्या 420 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 417 है। वार्ड-17 का मतदान केन्द्र मारवाडी अग्रवाल पंचायत धर्मशाला नंदवाना में कुल मतदाता 859 है जिसमंे महिला मतदाताओं की संख्या 434 और पुरूष मतदाता 425 शामिल है। वार्ड-20 का मतदान केन्द्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरईपुरा में 953 मतदाता है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 429 जबकि पुरूष मतदाताओं की संख्या 424 है। वार्ड-24 का मतदान केन्द्र शासकीय माध्यमिक विद्यालय माधवगंज-एक में कुल 699 मतदाता है जिसमें महिला मतदाता 373 और पुरूष मतदाता 326 है। वार्ड-27 का मतदान केन्द्र कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड (उत्तरीखण्ड) में कुल 838 मतदाता है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 428 और पुरूष मतदाता 410 शामिल है। इसी वार्ड का मतदान केन्द्र डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड नवीन भवन सैनिक बैरिक क्रमांक-दो में भी 581 मतदाता मतदान करेंगे जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 294 और पुरूष मतदाता 287 है। वार्ड-29 का मतदान केन्द्र क्रमांक 103 आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में 538 मतदाता मतदान करेंगे जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 276 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 262 है। 

सर्वाधिक मतदान केन्द्र
वार्ड-24 एवं 27 में सर्वाधिक मतदान केन्द्र क्रमशः पांच-पांच और वार्ड-32 में सबसे कम दो मतदान केन्द्र बनाएं गए है। इसके अलावा वार्ड-एक,दो,पांच,छह,आठ,नौ,दस, 11, 13, 17, 19, 20, 21, 23,25,31,33,35,37 और 38 वार्ड सहित प्रत्येक में क्रमशः कुल तीन-तीन मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसी प्रकार वार्ड-तीन, चार,सात,12,14,15,16,22,26,28,29,30,34 और वार्ड 39 सहित प्रत्येक में क्रमशः चार-चार मतदान केन्द्र बनाए गए है।

निर्भीक होकर मतदान कराएं-प्रेक्षक श्री मोती सिंह

विदिशा नगरपालिका निर्वाचन के लिए आयोग निर्वाचन द्वारा नियुक्त किए गए प्रेक्षक श्री मोती सिंह ने मंगलवार को सेक्टर आफीसर, सेक्टर मजिस्टेªट की बैठक आहूत कर उनसे कहा कि निकाय निर्वाचन को निर्भीक और स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से सम्पादित कराएं। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री आरपी अहिरवार समेत सभी सेक्टर आफीसर, सेक्टर मजिस्टेªट मौजूद थे। पे्रेक्षक श्री सिंह ने मतदान केन्द्र से सौ मीटर की दूरी पर बनाए जाने वाले दायरे के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि उक्त दूरी में किसी भी प्रकार से प्रचार-प्रसार ना किया जाए के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। श्री सिंह ने अभ्यर्थियों के एजेन्टो को सौ मीटर की दूरी के दायरे से बाहर बैठने की व्यवस्थाएं की जाए। प्रेक्षक श्री सिंह ने कहा कि मतदान 12 अगस्त को होना है अतः दस अगस्त की शाम पांच बजे से चुनावी प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। अतः इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतदान केन्द्र के सौ मीटर दायरे में किसी भी अभ्यर्थी के प्रचार संबंधी सामग्री चस्पा ना हो। यदि कही ऐसा है तो सेक्टर आफीसर प्रचार सामग्री को हटवाने की कार्यवाही करेंगे। श्री सिंह ने मतदान केन्द्र पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी एक,दो के पीछे ही पोलिंग एजेन्ट बैठेगे। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार और मतदान अधिकारी एक के बीच किसी भी प्रकार का अवरूद्व ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने सेक्टर आफीसर से अपेक्षाएं व्यक्त की कि वे आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का बारिकी से अध्ययन कर आदर्श आचरण संहिता का पालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बरसात के समय मतदाता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने बताया कि दो कक्षो के छोटे मतदान केन्द्रों पर वाटर पू्रफ टेन्ट लगाए जाएंगे। कलेक्टर श्री ओझा ने सेक्टर आफीसरों से कहा कि वे कार्यक्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण कर शीघ्र भौतिक सत्यापन रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने भ्रमण के दौरान जिन बातो पर विशेष ध्यान देने की बात कही उनमें संबंधित मतदान केन्द्र का नाम, क्रमांक लिखा है कि नही इसी प्रकार उस मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की संख्या, रेम्प बना है कि नही, विद्युत व्यवस्था इत्यादि प्रमुख है। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र के सौ मीटर दायरे का निर्धारण मतदान केन्द्र की परिधि से किया जाएगा। सौ मीटर पर पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका के अमले द्वारा चिन्हांकन किया जाएगा। उक्त दूरी के बाहर ही बीएलओ और बीएलए टेबिल लगाकर बैठेगे।पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पंाच सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे इसके अलावा सेक्टर मजिस्टेªट के साथ उप निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी संलग्न किए गए है। मतदान दिवस क्षेत्र में सतत नजर रखने के लिए 18 पुलिस मोबाइल यूनिट भी भ्रमण करेगी। उन्होंने मतदान केन्द्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मतदाताओं की लाइन लगाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। श्री चैधरी ने कहा कि सौ मीटर के दायरे के नियमों का अक्षरशः पालन कराया जाना सुनिश्चित हों। एसडीएम श्री अहिरवार ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारियों के लिए जो चेक लिस्ट प्रदाय की गई है उसका अध्ययन कर दिए गए निर्देशो के अनुपालन में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिसमें मुख्य रूप से सेक्टर अधिकारियों के कार्य एवं जिम्मेदारी, निर्वाचन पूर्व की जिम्मेदारियां, मतदान केन्द्र की स्थिति, मतदान पूर्व मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाएं। उन्होंने ईव्हीएम का माॅकपोल प्रदर्शन के उपरांत ही मतदान प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाने की बात कही। श्री अहिरवार ने सेक्टर अधिकारियों को प्रदाय की जाने वाली सामग्री के संबंध में बताया कि मतदान केन्द्रो को दर्शाने वाला नक्शा, मतदान केन्द्रों की सूची, प्राधिकृत कर्मचारियों की सूची, आरक्षित मशीने, वल्नरेबल परीवार, मकानो की सूची प्रदाय की जाएगी।

सेक्टर मजिस्टेªट एवं अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने विदिशा नगरपालिका के आम निर्वाचन 2015 के लिए कुल आठ सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किए है वही दो रिजर्व में रखे गए है। संबंधित सेक्टर मजिस्टेªटो से कहा गया कि सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए निकाय निर्वाचन को सुव्यवस्थित रूप से परिशांति बनाए रखते हुए सम्पन्न कराए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 18 सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। जिन तहसीलदारो को सेक्टर मजिस्टेªट का दायित्व सौंपा गया है उनमें श्रीमती सरोज अग्निवंशी, श्री एसएस सोनी, श्री संतोष कुमार बिटौलिया, श्री रमेश मेहरा, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री राकेश खजूरिया, श्री संजय जैन और श्री शत्रुघन सिंह शामिल है। इसके अलावा सहायक अधीक्षक श्रीमती सविता पटेल और श्री तनवीर हलीम को रिजर्व में रखा गया है। इसी प्रकार जिन अधिकारियों को जोनल, सेक्टर अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है उनमें महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री एसके पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल, पीएचई के ईई श्री एमसी अहिरवार, ग्रामीण सड़क विकास ईकाई दो के सहायक प्रबंधक श्री संजय श्रीवास्तव, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री विवेक पांडे, संजय सागर परियोजना (बाह्य नदी) के ईई श्री मजहर खाॅन, पीएचई के एसडीओ श्री एस मेहता, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री विवेक शर्मा, आरईएस के एसडीओ श्री पीसी जैन, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नटेरन श्री राजेश जैन, सम्राट अशोक सागर परियोजना के सहायक यंत्री श्री राजीव जैन, विदिशा जनपद सीईओ श्री एसबी शर्मा, वाणिज्यिकर अधिकारी श्री जीवन रजक, उप वनमंडलाधिकारी श्री जेसी राबरा, जल संसाधन के विभाग के ईई श्री पीके बरूआ, आत्मा परियोजना के डायरेक्टर श्री आनंद बडोनिया, पशु चिकित्सा सेवाओं के उप संचालक डाॅ एमएल मेहरा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री राजकुमार पाठक शामिल है। इसके अलावा रिजर्व में श्री अरूण सिंह, श्री आरएम खाॅन, श्री मनोज जैन और श्री एएस कुरैशी को रखा गया है।

द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

विदिशा नगरीय निर्वाचन के मतदान केन्द्रों पर उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम मशीनो का आज द्वितीय रेण्डमाइजेशन कार्य एनआईसी के व्हीसी कक्ष में प्रेक्षक श्री मोती सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने इससे पहले रेण्डमाइजेशन प्रणाली से राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों को अवगत कराया। मौके पर संबंधितों को रेण्डमाइजेशन की प्रतियां उपलब्ध कराई गई। विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार ने बताया कि निकाय के 136 मतदान केन्द्रों के लिए सीईयू एक-एक और बीयू दो-दो रेण्डमाइजेशन के माध्यम से आवंटित की गई है। इसके अलावा 110 बीयू और 52 सीईयू रिजर्व में रखी गई है।

पे्रक्षक ने टेªनिंग का जायजा लिया

विदिशा नगरपालिका निर्वाचन के मतदान प्रक्रिया को सम्पादित कराने वाले मतदान अधिकारियों के लिए आज एसएसएल जैन काॅलेज में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रेक्षक श्री मोती सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में मतदान महत्वपूर्ण अंग है। इस प्रक्रिया को सम्पादित कराने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर महत्वपूर्ण जबावदेंही होती है। उन्होंने कहा कि विदिशा नगरपालिका के निर्वाचन मंे पहली बार ईव्हीएम मशीनो का उपयोग किया जा रहा है। प्रेक्षक श्री सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यहां जो जानकारी दी जा रही है उसे वे गंभीरता से लें। जिसके कारण मतदान प्रक्रिया को सहजता से सम्पन्न कराया जा सकता है। उन्होंने सौ मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार से प्रचार-प्रसार सामग्री नही होने, मतदान केन्द्र पर पूर्व में की जाने वाली तैयारियां जिसमें मुख्य रूप से मतदान प्रारंभ से पहले माॅकपोल इत्यादि प्रमुख है। उन्होंने पाॅलिंग एजेन्टो को बैठने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विदिशा एसडीएम श्री अहिरवार ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य टीमवर्क भावना से किया जाए। उन्होंने बताया कि मतदानकर्मियों को निर्वाचन सामग्री जैन काॅलेज परिसर में ही 11 अगस्त की प्रातः नौ बजे से वितरित की जाएगी। निर्वाचन सामग्री मिलान करने, ईव्हीएम मशीनो का परीक्षण करने के उपरांत ही उन्होंने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना होने की सलाह दी।  

मतपत्र
एसडीएम श्री अहिरवार ने बताया कि बीयू पर लगाए जाने वाला मतपत्र अध्यक्ष पद के लिए श्वेत रंग का और पार्षद पद हेतु गुलाबी रंग का होगा। अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए अलग-अलग बैलेटयूनिट प्रत्येक मतदान केन्द्र में होंगे जबकि कंट्रोल यूनिट एक ही होगी।

जिला समन्वय समिति की बैठक दस को

विदिशा जिले में प्रस्तावित सैनिक भर्ती रैली की व्यवस्थाओं के परिपेक्ष्य में गठित जिला समन्वय समिति की बैठक दस अगस्त को आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री एमबी ओझा की अध्यक्षता में आहूत उक्त बैठक कलेक्टेªट के सभाकक्ष में दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को समुचित जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश प्रसारित किए गए है।

प्रायोगिक प्रशिक्षण छह एवं सात को

आरएमएसए के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौवी एवं दसवीं में विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायको के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण छह एवं सात अगस्त को बासौदा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंे प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में लटेरी, सिरोंज, कुरवाई और बासौदा के संबंधित शामिल होंगे। इसके अलावा प्रथम चरण के प्रशिक्षण में नटेरन, ग्यारसपुर विदिशा के अनुपस्थित विज्ञान विषय शिक्षक भी शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण गैर आवासीय है। 

जिले में अब तक 540.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 540.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि गतवर्ष उक्त अवधि में 418.9 मिमी औसत वर्षा हुई थी। चार अगस्त की प्रातः आठ बजे दर्ज की गई जिले की औसत वर्षा 34.4 मिमी है। अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर मंगलवार की प्रातः दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए बताया है कि विदिशा में 39.6, बासौदा में 45 मिमी, कुरवाई में 31 मिमी, सिरोंज में 19.4 मिमी, लटेरी में 16 मिमी, ग्यारसपुर में 64 मिमी, गुलाबगंज में 28 मिमी और नटेरन में 32 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

बिदाई समारोह आयोजित

vidisha news
विदिशा। आज दिनंाक 04.08.2015  को शाम 5ः30 बजे जिला न्यायालय पक्षकार भवन में श्री इरफान खान के सेवानिवृत्त होने पर बिदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला एंव सत्रन्यायाधीश श्री रणजीत सिंह द्वारा साल श्रीफल एंव स्मृतिचिन के साथ सेवानिवृत्ति संबंधी समस्त दस्तावेज श्री इरफान खान को प्रदान किये गऐ। समारोह में म.प्र.न्यायिाक कर्मचारी संघ विदिशा के समस्त पदधिकारी द्वारा श्री रणजीत सिंह,आर.के.सोनी,श्री एस.के.कालगंावकर श्रीमती वंदना जैन,श्री विजय सिंह कावछा,श्री संजय कुमार पाण्डेय ,श्रीमती शशी सिंह ,श्री आलोक शर्मा,श्री मुकेश रावत ,श्री गिरीश शर्मा,श्री प्रीतम बंसल,श्रीमती लेहा बंसल,श्रीमती शीला मैना का स्वगत किया गया। श्री सुखेन्द्र गहरवार,श्री जयराम पाण्डेय, ने सभी का अभार व्यक्त किया। अन्त में म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी,एंव सचिव प्रशान्त आर्चाय ने भी सभी न्यायाधीशगण एंव कर्मचारीगणो का आभार व्यक्त किया।  

कोई टिप्पणी नहीं: