ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत ढही, 11 की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत ढही, 11 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत की खबर है। घटना सोमवार की देर रात दो बजे हुई। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों की बारिश के कारण इमारत गिरी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात जो इमारत गिरी वह 50 साल पुरानी थी। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके से 7 लोगों को बचाया जा चुका है। इस बीच, रेस्क्यू के लिए जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया है। बता दें कि पिछले हफ्ते भी ठाणे में एक इमारत गिर गई थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।

मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि महानगरपालिका की ओर से इमारत खाली करने को लेकर नोटिस भी दिया गया था। पिछले दिनों कुछ लोगों ने इमारत खाली भी की थी, लेकिन फिर भी कई फैमिली इसमें रह रही थी जो सोमवार को हादसे का शिकार बनी। मुंबई के नजदीक ठाणे के ठाकुर्ली इलाके में पिछले हफ्ते 28 जुलाई को तेज बारिश के कारण एक तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी, जिसमें दब कर महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: