सोमनाथ भारती के खिलाफ चलेगा मुकदमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

सोमनाथ भारती के खिलाफ चलेगा मुकदमा


cases-against-somnath-bharti
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने पुलिस को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ पिछले साल खिड़की एक्सटेंशन में आधी रात को मारे गए छापे के संबंध में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। राजभवन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "उपराज्यपाल ने सोमनाथ भारती के खिलाफ मुकदमा चलाने की पुलिस को मंजूरी दे दी है। सोमनाथ एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और इसीलिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी जरूरी थी।"

भारती अन्य स्वयंसेवकों के साथ पिछले साल 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात लगभग तीन बजे तड़के खिड़की एक्सटेंशन गए थे, जहां उन्होंने अफ्रीकी मूल के विभिन्न लोगों के घरों पर छापे मारे थे और उसके बाद अफ्रीकी महिलाओं ने आप स्वयंसेवकों पर छेड़छाड़ करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद भारती सहित 17 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: