झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (20 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 नवंबर 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (20 नवम्बर)

क्षेत्र के विकास की रफ्तार को बढाने के लिये आज भाजपा के पक्ष में मतदान की सुश्री निर्मला भूरिया ने की अपील 

झाबुआ---आज सूरज की पहली किरण के साथ ही झाबुआ-रतलाम संसदीय सीट के उप चुनाव के लिये मतदान के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के सभी जागरूक मतदाताओं द्वारा अपने मतदान के माध्यम से अपने जन प्रतिनिधि का निर्वाचन किया जावेगा । भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याषी सुश्री निर्मला भूरिया ने आज होने वाले प्रजातंत्र के महायज्ञ में मतदाताओं से अपने अमूल्य वोट को भाजपा के पक्ष में करने की अपील करते हुए कहा है कि पूरे अंचल का स्नेह उन्हे,उनके परिवार एवं भाजपा को मिलता रहा है । सुश्री भूरिया के अनुसार स्वर्गीय दिलीपसिंह भूरिया ने अपना समग्र जीवन इस क्षेत्र के विकास एवं लोगों की भलाई के लिये समर्पित कर दिया। उनकी ही छत्रछाया में वे जन सेवा के लिये निर्वाचन में खडी हुई है ।स्वर्गीय भूरिया ने इस अंचल के विकास के जो सपने देखे थे उन्हे पूरा करने की जिम्मेवारी अब उनकी ही है । इस चुनाव के माध्यम से पूरे क्षेत्र के विकास का रास्ता खुल रहा है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देष को विकास की पटरी पर लाने को जुटी हुई है वही मध्यप्रदेष में भाजपा को प्रबल जनसमर्थन के चलते मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान का लक्ष्य इस अंचल के सर्वागिण विकास का है और वे इसे उन्नत बनाने के लिये भरपूर प्रयास भी कर रहे है । सुश्री भूरिया ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा है कि माही एवं नर्मदा परियोजना की स्वीकृति से लेकर झाबुआ में इंन्जिनियरिंग कालेज हो या रतलाम में मेडिकल कालेज, रानापुर, मेघनगर भाबरा को महाविद्यालयों की सौगाते प्रदेष के मुख्यमंत्री ने दी है । मध्यप्रदेष में भाजपा की सरकार बनने के बाद सडक बिजली और पानी के साथ ही बरसों से अटकी दोहद-रतलाम रेल लाईन का सफल परीक्षण इसी दौर में हो सका है । गा्रमों को पक्की सडकों से जोडा जाचुका है, नये स्कूल खोले गये है, सिंचाई के लिये बिजली-पानी एवं पंप की व्यवस्था की गई है । सुश्री भूरिया ने कहा कि कांग्रेस के षासनकाल में तो बस दो घण्टे ही बिजली बडी मुष्किल से मिल पाती थी लेकिन अब चैबिस घण्टे प्रकाष मिल रहा है । उन्होने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गो के उत्थान के काम षिवराजसिंह सरकार ने किये है । जबकि इसकी तुलना में कांग्रेसी सरकार में सालों तक विकास के दर्षन तक नही दिखाई दिये । भाजपा सरकार के समय ही जिले में षिक्षा,स्वास्थ्य की सुविधाओं का जाल सा बिछाया जाचुका है ।  पूरे संसदी क्षेत्र के आठो विधानसभा क्षेत्र में चार हजार करोड की सौगाते प्रदेष के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री ने दी है । प्रदेष एवं अंचल की रफ्तार को तेजी से बढाया जारहा है। सुश्री भूरिया ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं को गत चुनाव की तरह ही इस बार भी प्रचंड मतों से भाजपा प्रत्याषी के रूप  में उन्हे विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा है कि आपका एक वोट विकास के लिये मील का पत्थर साबित होगा ।

भावसार और डामोर ने झाबुआ मंडल की 10 खाटला बैठकों को संबोधित किया

jhabua news
झाबुआ---ग्रामीण मंडल पिटोल के अंतर्गत देवझिरी सेक्टर प्रभारी बहादुर हटीला के नेतृत्व में 7 स्थानों पर खाटला बैठकों का आयोजन किया गया। उक्त बैठकें ग्राम उमरी वजंयत्री में 3 स्थानों पर, माकनकुई ग्राम में 1 स्थान पर, छोटी नल्दी व बडी नल्दी व कोटडा में तथा पिलिया खदान, कुषलपुरा में खाटला बैठकों के आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिश्ठ नेता एवं प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने अजजा मोर्चा के प्रदेष महामंत्री कल्याणसिंह डामोर ने मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचकर भीली भाशा में उपस्थित ग्रामीणजनों को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कांग्रेस सरकार की नाकामियों एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए जिले के सर्वांगीण विकास के लिये 21 तारीख को कमल का बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया। वही भावसार ने कहा कि आजादी के 50 साल तक प्रदेष एवं जिले में कांग्रेस का राज रहा है। परंतु आम आदिवासी किसान मजदूरों व गरीबों का यह भला नही कर पाये जिसके कारण आज भी यहां का किसान मजदूर व नौजवान काम की तलाष में बहार जाता है यदि 50 सालों में उद्योग खुलवाकर उसका जाल फैला दिया जाता है तो यहां के किसान, मजदूर व नौजवानों का उसमें काम मिलता है ऐसा करने में कांग्रेस नाकाम साबित हुई। आज भाजपा हर वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिये कटिबद्ध नजर आती है। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी बहादुर हटीला एवं हरू भूरिया, रतन डामोर सहित बडी संख्या में पंच सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। खाटला बैठकों में बडी संख्या में ग्रामीणजन अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है जिससे भाजपा के प्रति उनका रूझान स्पश्ट दिखाई देता है।

मुझे अपने मतदाताओं की समझ और सामथ्र्य पर पूरा भरोसा है: कांतिलाल भूरिया
  • कांग्रेस प्रत्याशी ने अंतिम सांस तक संसदीय क्षेत्र की सेवा का किया वादा

झाबुआ----रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कल 21 नवंबर को मतदान के पूर्व आज जारी अपने संदेश में कहा है कि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने मुझे चार बार अपना प्रतिनिधि चुनकर लोकसभा में भेजा है। मैं उनके इस आशीर्वाद, प्रेम और सहयोग के सामने नतमस्तक हूं और ताजिंदगी नतमस्तक रहूंगा। मैं अत्यंत भाग्यशाली हूं कि मुझे इस संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने बार-बार अपने विश्वास के काबिल समझा और मुझे सेवा के कई अवसर दिए। श्री भूरिया ने कहा है कि मैंने इस पिछड़े संसदीय क्षेत्र के चैमुखी विकास और यहां के लोगांे की जिंदगी को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए जो कुछ भी अब तक किया है वह सबके सामने है। क्षेत्र की सेवा और प्रगति में अपनी इस सक्रिय भागीदारी को मैं मतदाताओं के समर्थन और उनकी शुभकामनाओं से सामथ्र्य प्राप्त कर लगातार जारी रखूंगा।
कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने संदेश में आगे कहा है कि राजनीति और पद को मैं इस संसदीय क्षेत्र की प्रगति और जनता की सेवा के लिए केवल एक जरिया मात्र मानता हूं। मेरे सार्वजनिक जीवन का मूल लक्ष्य तो रतलाम,झाबुआ और अलीराजपुर जिले को विकास की दोड़ में मध्यप्रदेश के अन्य उन्नत जिलों की बराबरी में खड़ा करना और यहां के लोगों को प्रगति के वे सारे अवसर उपलब्ध कराना है जो दूसरे जिलों के निवासियों को वर्तमान में उपलब्ध हैं। मैं यह मानता हूं कि इन तीनों जिलों में प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ने की सारी संभावनाएं, ललक और इच्छाशक्ति मौजूद है। जरूरत है- इस दिशा में सच्चे मन से आगे बढ़ कर परिणाममूलक ढंग से प्रयास करने की। मैं ऐसे प्रयास करने के लिए ही    21 नवंबर को पुनः अपने मतदाताओं का विश्वास पाने हेतु कांग्रेस के एक विनम्र सिपाही के रूप में चुनाव में प्रत्याशी हूं। रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं की समझ और सामथ्र्य पर पूरा भरोसा जताते हुए श्री भूरिया ने अपने संदेश के अंत में मतदाता भाई-बहनों से आत्मविश्वास और सच्चे मन के साथ वादा किया है कि मैं अंतिम सांस तक इस संसदीय क्षेत्र की सेवा करता रहूंगा और मतदाताओं के विश्वास पर सौ फीसदी खरा उतरने में अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा। 

कांग्रेस कार्यकर्ता आज मतदान के दौरान पूर्ण संयम, शांति और साहस बनाए रखें
  • कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया और वरिष्ठ पदाधिकारियों की अपील

झाबुआ---रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र उपचुनाव के लिए कल 21 नवंबर शनिवार को मतदान है। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार, संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस कमेटियों के जिला अध्यक्षों- निर्मल मेहता (झाबुआ), सरदारसिंह पटेल (अलीराजपुर) और प्रभु राठौर (रतलाम ग्रामीण) एवं विनोद मिश्रा मामा (रतलाम शहर) ने मतदान के पूर्व जारी संयुक्त बयान में संपूर्ण संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 21 नवंबर को मतदान के दौरान कांग्रेस की परंपरा के अनुसार पूर्ण संयम, शांति और साहस बनाए रखे। पार्टी ने जिन कार्यकर्ताओं को मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है उनको मतदान के दिन बहुत ही अहम् भूमिका निभाना है। उन्हें संयम, शांति और साहस तो मतदान के दौरान बनाए रखना ही है, साथ ही     चुनाव तंत्र और मतदान केन्द्र पर उपलब्ध पुलिस व प्रशासनिक अमले की मदद लेकर भाजपा के अहंकारी कार्यकर्ताओं उकसाने वाली हरकतों का भी शांतिपूर्ण ढंग से माकूल जवाब देना है। भाजपा के ‘‘बूथ मैनेजमेंट’’ में छोटे-छोटे मामलों में भी गुंडागर्दी भी शामिल रहती है। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की प्रबल संभावनाओं के कारण भाजपा में बौखलाहट फैल गई है। इसका असर मतदान केन्द्रों और उसके आस-पास भी दिखाई दे सकता है। इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चैकन्ना रहना होगा। श्री भूरिया और पार्टी पदाधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया से जुडे़ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने मंे लगने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए आशंका प्रकट की है कि भाजपा के कार्यकर्ता फर्जी मतदान के बहाने और अन्य कारणों से मतदान केन्द्र के भीतर और बाहर गड़बड़ी करने की कोशिशें भी कर सकते है। इस प्रकार की अव्यवस्था की आड़ में वे फर्जी मतदान कराने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस के अधिकृत कार्यकर्ताओं को मतदान केन्द्र की अपनी जवाबदारी को निभाने के लिए लगातार मतदान केन्द्र के भीतर मौजूद रहकर पूरी सतर्कता के साथ अपनी जवाबदारी निभाना होगी। वहां मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता किसी न किसी बहाने से मतदान केन्द्र से बाहर व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। लेकिन जब तक केन्द्र में पार्टी का एवजी मतदान एजेंट न पहुंचे उन्हें केन्द्र नहीं छोड़ना चाहिए। कांग्रेस प्रत्याशी ओर पार्टी नेताओं ने मतदान ड्यूटी में संलग्न कार्यकर्ताओं को यह सलाह भी दी है कि मतदान दल का कोई सदस्य भाजपा के पक्ष में काम करता दिखाई दे तो पार्टी के चुनाव संचालक (मो.न. 9425101335) और मतदान के झोनल अधिकारी को तत्काल रिपोर्ट करें। इसके अलावा मतदान मशीन इवीएम में किसी प्रकार की गड़बड़ी उनके ध्यान में आए तो पीठासन अधिकारी से कहें कि मतदान रोक कर गड़बड़ी को ठीक करें अथवा आवश्यकता हो तो वैकल्पिक मशीन पूरी खानापूर्ति करके मतदान हेतु रखे।

कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में खास रही राजेश भट्ट की भागीदारी

झाबुआ---वैसे तो रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के तीनांे जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में पूरी निष्ठा, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ हिस्सा लिया है लेकिन इस संघर्षपूर्ण प्रचार अभियान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश भट्ट एक ऐसे उत्साही और कर्मठ मैदानी कार्यकर्ता के बतौर उभर कर आए है जिन्हांेने पिछले 15 दिनों में न दिन देखा और न रात, अपनी निजी सुविधाओं की भी चिंता नहीं की और कांग्रेस के चुनाव प्रचार रथ के प्रभारी के रूप में बहुत ही प्रभावशाली प्रचार कार्य किया है। श्री भट ्ट कांग्रेस सेवादल के झाबुआ जिलाध्यक्ष है और पार्टी के मन-वचन-कर्म से समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं में इनकी गिनती होती है। कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए मतदाताओं में माहौल बनाने के लिए राजेश भट्ट ने प्रचार रथ के साथ चुनाव प्रचार के विविध रिकार्डेड संसाधनों का तो बेहतर से बेहतर उपयोग किया ही, साथ ही जगह-जगह रथ को रोक कर स्वयं भी प्रभावशाली ढंग से अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाई और उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान  के लिए प्रेरित किया। प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार की कहां अधिक उपयोगिता और आवश्यकता है यह तय करने में भी     श्री भटट ने बड़ी सूझबूझ का परिचय दिया है।

मां की भूमिका संस्कारित समाज निर्माण में अहम है- ज्योति सोनी
  • श्री सत्यसाई समिति ने मनाया महिला दिवस

jhabua news
झाबुआ---हमारे षास्त्रों ने मातृ षक्ति की महत्ता देवी के समतुल्य की है । यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता  के बोध वाक्य में ही महिलाओं की महत्व स्पश्ट है । दुर्गा,लक्ष्मी,सरस्वती त्रिदेवी का अंष प्रत्येक महिला मे विद्यमान होता है किन्तु इस परमात्मा की  देन की जब तक अनुभूति नही करेगें महिलाओं की स्थिति मे बदलाव नही आ सकेगा । देष के पूरातन इतिहास से आज तक के इतिहास को देखे तो जहां माता अनुसुईया, सीता, राधा, रूकमणी, दुर्गावती, जीजाबाई, षबरी, कस्तुरबा , जैसी महिलाओं का नाम इसलिये पूजनीय है कि उन्होने समाज में सेवा भावना के साथ ही निर्मल प्रेम के संदेष को संचारित किया था । श्री सत्यसाई बाबा ने भी मातृषक्ति को विष्व का प्रथम गुरू बताते हुए कहा था कि सत्य,धर्म,षांति,प्रेम और अहिंसा के सन्देष को एक गुरू के रूप  में एक माता अपने बच्चों में संस्कारित करती है और देष के भविश्य को उज्जवल करने में उसकी बहुत बडी भूमिका होती है । उक्त उदबोधन श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा मनाये जारहे सत्यसाई सप्ताह के तीसरे दिन 19 नवम्बर को महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित साई भक्तों को संबोधित करते हुए समिति की बाल विकास संयोजिका श्रीमती ज्योति सोनी ने व्यक्त किये । समिति द्वारा प्रतिवर्श 19 नवम्बर को महिला दिवस के रूप  में मनाया जाता है। इस अवसर पर विवेकानंद कालोनी स्थित सत्यधाम पर आकर्शक झांकीसजाई गई तथा सायंकालीन नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया ।  सात दिनों तक मनाये जारहे सप्ताह के तीसरे दिन समिति संयोजक राजेन्द्र सोनी, ज्योति सोनी, षुभदा पंतोजी, ओम प्रकाष नागर, हिमांषु पंवार, नगीन पंवार, षरद पंतोजी, गजानन यावले, सुषीला सोनी, ललीता, गीता देवी षाह आदि ने आकर्शक भजनों की प्रस्तुति दी । महिलादिवस के अवसर पर हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया । महामंगल आरती के बाद  प्रसादी वितरण के साथ तीसरे दिन के कार्यक्रम का समापन किया गया ।

मतदान दल के सदस्य शासकीय सेवक के रूप में अपनी निष्पक्षता बनाए रखें: कांग्रेस

झाबुआ---रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव का मतदान कल     21 नवंबर शनिवार को है। संसदीय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर मतदान संबंधी विभिन्न जवाबदारियों को निभाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर द्वारा शासन के अधिकारियों, शिक्षकों एवं अन्य संवर्गों के कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल के सदस्य के रूप में लगाई गई है। चुनाव प्रक्रिया और नियमों के तहत आवश्यक कुशलता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मतदान दल के सदस्यों को मतदान के नियमों और प्रक्रियाओं आदि के बारे में समुचित प्रशिक्षण भी दिया गया है और उनसे अपेक्षा की गई है कि वे मतदान केन्द्र के भीतर और बाहर मतदान की नियमसम्मत व्यवस्था सुनिश्चित करे। कांग्रेस के चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार ने पिछले चुनावों के कटु अनुभवों के मद्देनजर कहा है कि किन्हीं मतदान केन्द्रों में निष्पक्षता और नियम प्रक्रिया के अनुसार मतदान संपन्न कराने के मामले में मतदान दल के सदस्यों का किसी पार्टी विशेष की तरफ झुकाव साफ जाहिर हो जाता है। चुनाव से जुड़े अमले का ऐसा आचरण अवांछित और मतदान की मूल भावना के सर्वथा खिलाफ माना जाता है। अतः कांग्रेस की ओर से सभी मतदान दल के सदस्यों की निष्ठा और कार्यकुशलता के प्रति पूर्ण विश्वास प्रकट करते हुए उनसे आग्रह किया गया है कि वे मतदान संबंधी अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा ओर निष्पक्षता बरतें जिससे कि 21 नवंबर को मतदान सुचारू रूप से संपन्न हो सके और किसी को भी मतदान दलों के काम के संबंध में कोई विपरीत टिप्पणी करने का अवसर न मिले।

झाबुआ जिले में कुल 3900 शासकीय सेवक करायेगे मतदान, पुलिस की कडी सुरक्षा में होगा मतदान
  • मतदान सामाग्री लेकर मतदान दल पहुॅचे बूथ पर पूरे संसदीय क्षेत्र रतलाम में 1742628 मतदाता करेगे मतदान

झाबुआ---निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संसदीय क्षेत्र 24 रतलाम में आज 21 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा और 24 नवम्बर को मतगणना का कार्य शासकीय पोलिटेकनिक काॅलेज झाबुआ में होगा। झाबुआ जिले के कुल 886 मतदान केन्द्रो पर कुल 3900 शासकीय सेवक मतदान दल के रूप में अपनी सेवाएॅ देगे, कुल 85 सेक्टर आॅफीसर एवं 149 माइक्रो आब्जर्वर सहित हर दल के साथ मतदान शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो इस लिये पुलिस बल को भी तैनात किया गया है मतदान दल को आज शासकीय पाॅलीटेक्नीक काॅलेज झाबुआ से मतदान सामाग्री वितरित की गई। मतदान सामाग्री लेकर मतदान दल अपने मतदान केन्द्र पर पहूॅच गये है। सामाग्री वितरण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अरूणा गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी मेन पावर श्री अर्जुनसिंह डावर, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री एच एल कन्नौज की उपस्थिति में हुआ। संसदीय क्षैत्र-24 रतलाम में झाबुआ, आलीराजपुर एवं रतलाम तीन जिलों की कुल आठ विधानसभाएॅं शामिल है। तीनों जिलों को मिलाकर कुल 2200 मतदान केन्द्र है जिसमें अलीराजपुर के 596, झाबुआ के 886 एवं रतलाम के 718 मतदान केन्द्र शामिल है। संसदीय क्षेत्र रतलाम में कुल 17 लाख 42 हजार 628 मतदाता है। जिसमें 8 लाख 79 हजार 508 पुरूष, 8 लाख 63 हजार 88 महिलाए एवं 32 अन्य मतदाता है। झाबुआ जिले के कुल 7 लाख 9 हजार 491 मतदाता है जिसमें 3 लाख 57 हजार 40 पुरूष, 3 लाख 52 हजार 433 महिलाएं एवं 18 अन्य मतदाता है। अलीराजपुर जिले के कुल 4 लाख 66 हजार 871 मतदाता है, जिसमें 2 लाख 35 हजार 904 पुरूष, 2 लाख 30 हजार 964 महिलाएॅ एवं 3 अन्य शामिल है। रतलाम जिले के कुल 5 लाख 66 हजार 271 मतदाता है। जिसमें 2 लाख 86 हजार 565 पुरूष, 2 लाख 79 हजार 694 महिलाएं एवं 12 अन्य मतदाता शामिल है।

379 क्रिटीकल मतदान केन्द्रो पर रहेगा विशेष फोकस
ससदीय क्षैत्र रतलाम-24 में कुल 379 क्रिटीकल मतदान केन्द्र है जिसमें 95 झाबुआ जिले में 68 अलिराजपुर जिले में एवं 216 रतलाम जिले में है। सभी क्रिटीकल मतदान केन्द्रो पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किया गया है ताकि मतदाता निर्भिक होकर निष्पक्ष अपना मतदान कर सके।

अज्ञात पुरुष की हत्या का अपराध पंजीबद्ध
         
झाबुआ---थाना कल्याणपुरा में तैनात सउनि मधुसुदन व्यास ने बताया कि अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 30 वर्ष की लाश, जिसके सिर, पीठ, पेट में जगह-जगह निशान मिले थे, मर्ग क्रमांक 44/15 की जांच पर से थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 230/15, धारा 302 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

मर्ग के दो प्रकरण पंजीबद्ध 
   
झाबुआ---अज्ञात व्यक्ति की लाष मिलने पर थाना कल्याणपुरा में मर्ग क्रमांक 44/15, धारा 174 जाफौ का कायम किया गया। फरियादी रतना पिता मानसिंह पाल उम्र 32 वर्ष निवासी नवापाडा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की लाश ग्राम नवापाडा में इमली के झाड के नीचे पडी मिली थी, थाना कल्याणपुरा में मर्ग क्र0 44/15, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उप चुनाव को लेकर दोनो पार्टीयो के कार्यकर्ता मारपीट
    
झाबुआ---फरियादी दिलीप नलवाया निवासी रानापुर ने बताया कि कलावती भूरिया एवं अन्य 4 निवासी झाबुआ ने एकराय एकमत होकर लोकसभा उप चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यालय में आकर अश्लील गालियां दी, कुर्सियों को तोडकर नुकसान किया व जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 484/15, धारा 294,147,506,427 ताहि का कायम कर विवेचना में लिया गया। फरियादी मोजी सिंगाडिया निवासी फुलेडी ने बताया कि आरोपी कमेश पिता नेवजिया एवं अन्य 1 निवासी फुलेडी ने बीजेपी के कार्यकर्ता बनने की बात को लेकर अश्लील गालियां देकर पत्थर मारकर चोट पहुंचाई व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पक्ष की ओर से भी फरियादी पक्ष के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया गया। दोनों प्रकरणों में थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 265,266/15, धारा 323,294,506,34 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: