जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा शाला का निरीक्षण, निरीक्षण दौरान कई कमियां पाई तथा शिक्षक भी रहे नदारत
गत दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति उर्मिला मरेठा द्वारा स्वयं के ग्राम जसमत की शाला के निरीक्षण करने पर पाया गया कि शाला मे कई प्रकार की कमियां पायी गयी एवं शिक्षक भी बिना सूचना के अनुपस्थित पाये। तत्संबंध मे जिला परियोजना समन्वयक को जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिले की 18 ग्राम पंचायत को मिला पुरूस्कार
ऐसी ग्राम पंचायत जहां सरपंच निर्विरोध हुये पुरूष्कार राशि रू0 01.00 लाख, जहां सरपंच एवं पंच सभी निर्विरोध हुये राशि रू0 05.00 लाख तथा जहंा सरपंच एवं सभी पंच महिला है राशि रू0 10.00 लाख पुरूष्कार राशि ग्राम पंचायतो को आवंटित शासन निर्देशानुसार किया गया है। जिले मे निर्विरोध ग्राम पंचायतो को पुरूष्कृत करने हेतु संयुक्त संचालक (वित्त) पंचायत राज संचालनालय म0प्र0 के पत्र क्रमांक/पं-21/बजट/सर्वर/2015-16/15545 भोपाल दिनांक 26.10.2015 के अनुसार जिले को प्राप्त आवंटन मे से ग्राम पंचायतो के खाते मे राशि जारी की गई है.
कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद, क्षेत्रवासी परेशान
सीहोर। नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर के अनेक स्थानों की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इस संबंध में संजय टाकिज के पास रहने वाले समाजसेवी रामेश्वर मिश्रा का कहना है की नगर के लाल मस्जिद से संजय टाकिज मार्ग पर जाने वाले मार्ग की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। जिसके कारण शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधकार छा जाता है। जिससे राहगीरों और यहां पर रहने वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्री मिश्रा का कहना है की नगर पालिका को तत्काल इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस संबंध में क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व में भी बंद पड़ी लाइट के संबंध में शिकायत की थी, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें