कोलकाता फ्लाओवर हादसे के घायलों से मिले राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

कोलकाता फ्लाओवर हादसे के घायलों से मिले राहुल गांधी

rahul-gandhi-met-kolkata-flaovr-accident-victims
कोलकाता, 02 अप्रैल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कोलकाता फ्लाइओवर के दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों से मुलाकात करके हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री गांधी ने फ्लाइओवर हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने के बाद कहा 'मेरे इस दौरे के पीछे कोई राजनीति कारण नहीं है। यहां मैं घायलों से मिलने आया हूं इसलिए कोई राजनीतिक बयान नहीं दूंगा।' इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गयी थी तथा कई लोग घायल हो गये थे। उन्होंने कहा 'मैं यहां लोगों को समर्थन देने के लिए आया हूं। मैं यहां आकर लोगों को अपना समर्थन देना चाहता था। मैंने यही किया, जो भी मेरी ओर से छोटी सी सहायता हो सकती थी मैंने दी। 
हमें लोगों तक पहुंचना चाहिए, यह एक त्रासदी है।” श्री गांधी का दौरा ऐसे समय में हुआ जब विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस सरकार को निशाना बना रहे हैं जबकि सत्तारुढ़ दल पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राज्य के वरिष्ठ कांग्रसी नेताओं के साथ सुबह घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने राहतकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में जाकर घायलों से भी मुलाकात की। इस हादसे में सौ से अधिक लोग घायल हुए थे जिनमें से 70 अब भी अस्पताल में है।

कोई टिप्पणी नहीं: