जम्मू 05 अगस्त, समस्त कश्मीरी पंडित समुदाय कश्मीर में खराब हालात के मद्देनजर जम्मू में समायोजित करने की मांग को लेकर आन्दोलनरत पैकेज मुलाजिमों के समर्थन में आज उतर आया और उनकी मांगे न मानने पर सडक पर उतरने की धमकी दी । आल पार्टी माइ्रग्रेंट कोआर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले कश्मीरी पंडितों के करीब 20 प्रमुख संगठनों ने एक मंच से पूरे समुदाय की घाटी में वापसी का रोडमैप तैयार होने तक इन मुलाजिमों को जम्मू में समायोजित करने की पुरजोर मांग की 1 इन संगठनों के प्रमुखों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में कार्यरत समुदाय के इन मुलाजिमों को यदि जम्मू में समायोजित नहीं किया गया तो समुदाय के लोग जम्मू की सडकों पर उतरकर आन्दोलन तेज करेंगे । जम्मू के राहत एवं पुनर्वास कार्यालय के समक्ष पिछले 20 दिनों से आन्दोलनरत समुदाय के कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इन नेताओं ने कहा कि कश्मीर गैस चैंबर्स बन चुका है और वे इन बच्चों को गिनी पिग नहीं बनने देंगे ।
शनिवार, 6 अगस्त 2016
आन्दोलनरत पैकेज मुलाजिमों के समर्थन में उतरा समस्त कश्मीरी पंडित समुदाय
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें