सऊदी अरब में भारतीय कामगारों के मुद्दे को सुलझाने पैनल का गठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अगस्त 2016

सऊदी अरब में भारतीय कामगारों के मुद्दे को सुलझाने पैनल का गठन

resolve-the-issue-of-indian-workers-saudi-arabia-make-panel
नयी दिल्ली 05 अगस्त, सऊदी अरब सरकार ने भारतीय कामगारों से जुड़े सभी मसलों को सुलझाने के लिये एक आपदा प्रबंधन समूह का गठन किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सऊदी अरब सरकार ने भारतीय कामगारों से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने के लिये आपदा प्रबंधन समूह का गठन किया है। इसके लिये सऊदी अरब सरकार की ओर से एक वकील की भी नियुक्ति की जायेगी। श्री स्वरूप ने कहा कि सऊदी अरब सरकार ने भारतीय कामगारों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिये एक समिति गठित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के सुल्तान सलमान के बीच बेहद अच्छे रिश्ते हैं। सऊदी सरकार ने बिना कोई जुर्माना या फीस लिये भारतीय कामगारों के लिये उनके श्रम और निवास परमिट के नवीनीकरण करने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कामगारों के अन्य कंपनियों में काम करने की इच्छा पर उनसे बिना कोई जुर्माना या फीस लिये वगैर उन्हें दूसरी कंपनियों में हस्तांतरण भी किया जायेगा। अगर कोई कामगार स्वदेश वापस लौटना चाहता है तो इसके लिये सऊदी अरब सरकार हर अावश्यक इंजजाम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय कामगारों को बकाया भुगतान नहीं देने वाली कंपनियों के खिलाफ आवयश्क कार्रवाई करने का भी आश्वासन देते हुये कहा है कि बेरोजगार कामगारों के स्वदेश लौटने के लिये उन्हें मुफ्त में वीजा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। गौरतलब है कि सऊदी अरब में कुल 7,700 भारतीय मजदूर काम करते हैं जो बेरोजगार हो गये हैं और पिछले कई सप्ताह से विभिन्न शिविरों में फंसे हुये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: